10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने इन पर जताया भरोसा, पार्टी में दिया बड़ा पद

  Highlights -भाजपा ने घोषित किए 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष -नए चेहरों को भाजपा ने दी तरजीह -विधानसभा चुनाव 2022 की सुगबुगाहट तेज

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Aug 29, 2020

photo6219578515871869695.jpg

मेरठ। जैसा की भाजपा में कयास लगाए जा रहे थे वहीं हुआ। मोाहित बेनीवाल को पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। मोहित बेनीवाल को पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से क्षेत्र में 2022 के विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है।

भाजपा ने आज अपने 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी। घोषित सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों के लिए नए चेहरों को तरजीह दी गई है। इसमें पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को बनाए जाने से भाजपा ने पश्चिम उप्र में अपनी पकड़ मजबूत करने का काम किया है। पिछले दिनों प्रदेश इकाई के बड़े पदों पर नए चेहरे की तवज्जों देने के बाद आज पार्टी ने 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। इसमें पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को बनाया गया है।

बता दें कि यूपी बीजेपी की नई कार्यकारिणी में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी को महामंत्री बनाए जाने के बाद यह पद खाली था। इसके बाद से ही क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू हो गई थी। शामली के रहने वाले मोहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं।

फिलहाल मोहित पश्चिम यूपी संगठन में निवर्तमान महामंत्री हैं। मूलरूप से गांव खेड़ा गदई निवासी मोहित बेनीवाल ने इंटर तक की पढ़ाई शामली के वीवी इंटर कॉलेज से की। इसके बाद आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया। इसके बाद मोहित भाजपा की राजनीति में सक्रिय हुए। मोहित को भाजपा ने नवमतदाता अभियान के प्रदेश संयोजक भी बनाया था। जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव और फिर नगर निकाय चुनाव में बिजनौर जनपद में मुख्य जिम्मेदारी निभाई थी।

इन्हें मिली जिम्मेदारी :—

मोहित बेनीवाल के अलावा रजनीकांत माहेश्वरी को ब्रज क्षेत्र का, मानवेंद्र सिंह को कानपुर क्षेत्र का, शेषनारायण मिश्रा को अवध क्षेत्र का, महेश श्रीवास्तव को काशी क्षेत्र और धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को गोरखपुर क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।