7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खतौली पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने माफियाओं और बाहुबलियों के लिए कही ये बात

खतौली विधानसभा उपचुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन था। खतौली से भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी साथ रहे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 17, 2022

खतौली पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने माफियाओं और बाहुबलियों के लिए कही ये बात

खतौली पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मीडिया से बातचीत करते हुए।

खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। आज विक्रम सैनी की पत्नी भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे साथ
खतौली विधानसभा उपचुनाव में नामांकन दाखिल के समय प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी उपस्थित रहे। नामांकन दाखिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं और बाहुबलियों के दिन लद गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशक से प्रदेश में राजनीति आड़ में बाहुबली और माफिया अपना खेल खेलते रहे हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।


यह भी पढ़ें : खतौली उपचुनाव में विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी भाजपा की उम्मीदवार


बाहुबली और माफिया का प्रदेश से सफाया
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने खतौली की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में योगी की सरकार में जो भी जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही है उनको लाभ जनता को मिल रहा है। यही कारण है कि जनता अब भाजपा को पूरी तरह से समझ गई है। और भाजपा के साथ पूरी तरह से खड़ी है। उन्होंने कहा कि खतौली के मतदाता समझते हैं कि उनको किसे वोट देना है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोग आपका भला नहीं कर सकते हैं। आज प्रदेश के माफिया और बाहुबली या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं या फिर जेल की सलाखों के पीछे हैं। यूपी में योगी राज में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।