
bjp
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( Meerut ) छह क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए हंगामे के बीच चुनाव संपन्न हाे गया। मेरठ के 12 ब्लॉक में पहले ही प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए थे। अब शनिवार को कुल छह ब्लॉक के लिए मतदान हुआ। दाेपहर बाद जब नतीजे आए तो भाजपा के खेमे में खुशी फैल गई।
सरूरपुर से भाजपा के बागी मनोज चौहान ब्लॉक प्रमुख बन गए। इन्हे 65 में से 39 वोट मिले हैं जबकि खुद को भाजपा का ही प्रत्याशी बताने वाले राजेंद्र सिंह को एक भी वोट नहीं मिला। कविता चौधरी को यहां कुल 22 वोट मिले।
जानी ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी गौरव ने एक वोट से जीत हांसिल की है। उन्होंने हरेंद्र सिंह को एक वोट से हराया है। गौरव को 39 वोट मिले जबकि हरेंद्र सिंह को 38 वोट मिले हैं।
माछरा क्षेत्र पंचायत में अशोक त्यागी ब्लाक प्रमुख पद पर बिजय हुए।
हस्तिनापुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन पोसवाल विजय घोषित हुए। नितिन को 59 में से 44 वोट मिले हैं। जबकि सपा प्रत्याशी सचिन गुर्जर को महज छह वोट ही मिल सके। सनी गुर्जर को भी छह वोट मिले। यहीं से चुनाव लड़ रही पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ की बेटी आरुषि सिद्धार्थ को सिर्फ दो वोट मिले। इसके अलावा एक वोट कैंसिल हो गया।
मवाना पंचायत क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी गीता पायल चार वोट से विजय हुई हैं।
बागपत मे ये रहे ब्लाक प्रमुख चुनाव के नतीजे
छपरौली पंचायत क्षेत्र में रालोद समर्थित प्रत्याशी अंशु विजय हुई हैं उन्हें 44 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी कमलेश देवी को 21 वोट मिले। इसके अलावा पांच वोट निरस्त हो गए।
बागपत पंचायत क्षेत्र में निर्दलीय सुनीता जीती हैं। उन्हें कुल 46 वोट मिले जबकि भाजपा की मीनू को 37 वोट मिले हैं।
पिलाना ब्लॉक से अनीश यादव जीते हैं। अनीश यादव लगातार तीसरी बार ब्लॉक प्रमुख बने। उन्होंने अभयवीर यादव को हराया है। अनीश को 42 तो अभयवीर को 39 वोट मिले हैं।
बागपत में शनिवार को बागपत, पिलाना व छपरौली ब्लॉक के प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। बागपत ब्लॉक में निर्दलीय सुनीता ने भाजपा की मीनू को हराया। छपरौली ब्लॉक में रालोद की अंशु ने भाजपा की कमलेश को हराया। पिलाना ब्लॉक में निर्दलीय अनीश यादव लगातार तीसरी बार ब्लॉक प्रमुख बने, उन्होंने निर्दलीय अभयवीर यादव को हराया तो वहीं बड़ौत, बिनौली और खेकड़ा में पहले ही भाजपा के तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
Updated on:
10 Jul 2021 06:29 pm
Published on:
10 Jul 2021 06:25 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
