31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Block Pramukh Chunav : हंगामे के बीच बीजेपी की मिली बड़ी जीत, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा की करारी शिकस्त

UP Block Pramukh Chunav- यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक बार फिर पुलिस-प्रशासन के तैयारियों की पोल खुल गई, मतदान के दौरान सूबे के कई जिलों से हिंसक झड़प, बवाल और हंगामे की खबरें सामने आईं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 10 Jul 2021, 5:59 PM IST

UP Block Pramukh Chunav update BJP Big Victory

UP Block Pramukh Chunav : हंगामे के बीच बीजेपी की मिली बड़ी जीत, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा की करारी शिकस्त

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Block Pramukh Chunav- जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। 825 में 349 ब्लॉक प्रमुख पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें से 334 बीजेपी के हैं। शनिवार को 476 पदों के लिए मतदान हुआ। अब तक मिले परिणामों में भाजपा भारी बढ़त की ओर है। खबर लिखे जाने तक 660 सीटों नतीजे घोषित हो चुके थे। इसमें भाजपा 500 के आंकड़े को पार कर चुकी थी और सपा करीब 80 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी थी।

यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक बार फिर पुलिस-प्रशासन के तैयारियों की पोल खुल गई। मतदान के दौरान सूबे के कई जिलों से हिंसक झड़प, बवाल और हंगामे की खबरें सामने आईं। पथराव हुआ। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। फायरिंग भी हुई। लाठी-डंडे भी खूब चले। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हवाई फायरिंग के साथ ही पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इटावा, हमीरपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, लखीमपुर, सहारनपुर, कानपुर देहात और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में कानून-व्यवस्था का जमकर मखौल उड़ाया गया। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हिंसक झड़प हुई थी।

इटावा : एसपी सिटी को मारा थप्पड़
इटावा में ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान बढ़पुरा ब्लाक परिसर के बाहर हवाई फायरिंग की गई। यहां पर भाजपा समर्थकों ने सपा समर्थकों पर बीडीसी को धमकाने के आरोप लगाए हैं। मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी प्रशांत कुमार ने समझाने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति ने उनको थप्पड़ मार दिया, जिससे जमीन पर गिर पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

यह भी पढ़ें : यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार बड़े दलों का नहीं होगा गठबंधन, छोटी पार्टियों की बढ़ी पूछ

BJP Big Victory" src="https://new-img.patrika.com/upload/2021/07/10/block_pramukh_chunav_6942879-m.jpg">

कानपुर देहात : समर्थकों के बीच फायरिंग, तोड़फोड़
कानपुर देहात के सरवनखेड़ा ब्लॉक में निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। कई राउंड फायरिंग के बाद वाहनों में तोड़फोड़ की गई। डंडा व ईंटें भी खूब चलीं। पुलिस बल ने लाठी लेकर खदेड़ा तो सभी भाग निकले।

प्रतापगढ़ : पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा ब्लाक में पुलिस को बवाल करने वालों को काबू में लेने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। मतदान के दौरान जुटी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा तो लोग ईंट पत्थर चलाने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें : अनुप्रिया, कौशल और बघेल समेत 7 दिग्गजों को मोदी कैबिनेट में मिली जगह, जातीय समीकरण पर फोकस

अमरोहा : सपा-भाजपा समर्थकों में पथराव व फायरिंग
अमरोहा में भाजपा और सपा प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर मारपीट, पथराव हो गया। पुलिस को मजबूरन दोनों पक्षों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मुजफ्फरनगर और सहारनपुरम में पुलिस और समर्थकों के बीच नोंकझोंक हुई।

हमीरपुर : सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में चले पत्थर
हमीरपुर के सुमेरपुर विकासखंड में सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दो वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ सपा प्रत्याशी समेत उनका बीडीसी भाई घायल हो गया। वहीं, जालौन के एट थानाक्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं और सपा समर्थकों में झड़प हो गई।

यह भी पढ़ें : बहराइच में बोले ओवैसी- हम सर्कस के जोकर नहीं रिंग मास्टर हैं, तुमको इशारों पर नचाएंगे