30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहराइच में बोले ओवैसी- हम सर्कस के जोकर नहीं रिंग मास्टर हैं, तुमको इशारों पर नचाएंगे

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बहराइच से अपने चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 8 Jul 2021, 6:03 PM IST

Aimim Chief Asaduddin owaisi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बहराइच. बहराइच में एआईएमआईएम के कैम्प कार्यालय के उद्घाटन के बाद असदुद्दीन ओवैसी बहराइच में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर अपनी हाजिरी लगाकर मिशन 2022 की जंग को फतेह करने का बिगुल फूंका। बहराइच में पार्टी दफ्तर के उद्घाटन के दौरान ओवैसी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सर्कस खत्म होगा। सर्कस के जोकरों का नाटक बंद होगा। सर्कस के रिंग मास्टर को समझना होगा कि हम सर्कस के जोकर नहीं हैं। हम रिंग मास्टर बनकर तुमको अपने इशारों पर नचाएंगे।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहाकि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का मुकाबला उनसे होगा, जिनको हुकूमत ने बेवा बना दिया। उन बच्चों से होगा जो यतीम हो गए। उत्तर प्रदेश में योगी और भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला उन नौजवानों के साथ होगा, जिनको साढ़े चार साल में बेरोजगार बना कर रख दिया।

यह भी पढ़ें : गाजी की दरगाह पर मत्था टेक ओवैसी ने निकाली राजभर की हवा

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश