
UP Assembly Elections 2022 : भाजपा की पहली लिस्ट जारी, वेस्ट यूपी में इन दावेदारों को मिला टिकट
UP Assembly Elections 2022 : काफी इंतजार के बाद आज भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई। इस पहली सूची में पार्टी ने अपने विधायकों पर ही भरोसा जताते हुए अधिकांश सीटों पर उनको रिपीट किया है। बता दें कि पहले चरण में मेरठ सहित पश्चिमी उप्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर चुनाव होने हैं। मतदान 10 फरवरी को होगा। भाजपा की इस पहली सूची का बड़ी बेसब्री से इंतजार हो रहा था। पार्टी ने मेरठ कैंट विधानसभा से वर्तमान विधायक सत्यप्रकाश की जगह इस बार अमित अग्रवाल को मैदान में उतारा है।
अमित अग्रवाल पहले भी कैंट विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं पार्टी ने शहर सीट से कमल दत शर्मा पर दांव लगाया है। कमल दत्त शर्मा पुराने कार्यकर्ता हैं। वे शहर में अच्छी पकड़ भी रखते हैं। हस्तिनापुर से दिनेश खटीक को टिकट दिया गया है। जबकि सिवाल खास से निवर्तमान विधायक सतवाई का टिकट काट कर मनिंदर पाल पर भरोसा जताया है। वहीं कैराना से भाजपा के दिग्गज नेता दिवंगत हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को टिकट दिया गया है।
पश्चिमी उप्र में विस प्रत्याशियों का नाम तय करने में जुटी भाजपा चुनौतियां की भंवर में खड़ी थी। पार्टी पर 2017 का प्रदर्शन दोहराने का भारी दबाव है, जबकि ज्यादातर विधायकों के खिलाफ मतदाताओं में नाराजगी भी है। पार्टी के कुछ विधायकों के सपा में जाने के बाद अब भाजपा आक्रामक रणनीति के साथ आगे बढी है। पार्टी बड़ी संख्या में नए चेहरों को मौका देने की तैयारी में थी। बता दे कि माना जा रहा था कि पश्चिम यूपी की 71 सीटों में से दर्जनों का टिकट कटने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन जबसे पार्टी में भगदड़ की स्थिति बनी उसके बाद से पार्टी ने अपने निवर्तमान विधायकों पर दांव खेला है। वहीं कुछ सीटों पर फेरबदल किया गया है।
Published on:
15 Jan 2022 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
