7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खतौली उपचुनाव में विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी भाजपा की उम्मीदवार

भाजपा ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया है। जारी सूची में खतौली से निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को टिकट दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 15, 2022

खतौली उपचुनाव के लिए भाजपा ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को दिया टिकट

खतौली उपचुनाव के लिए भाजपा ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को दिया टिकट

खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा है। राजकुमारी सैनी को भाजपा ने मैदान में उतारकर एक बार फिर से कवाल के बवाल को भुनाने की कोशिश की है। खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा—रालोद गठबंधन ने पूर्व विधायक मदन भैया को टिकट दिया है। मदन भैया गाजियाबाद के लोनी और खेकड़ा से पूर्व में विधायक रह चुके हैं।


खतौली से भाजपा के निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी को अदालत ने मुजफ्फरनगर के कवाल दंगे का दोषी माना था। जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रदद कर दी गई थी। उप्र निर्वाचन आयोग ने खतौली विधानसभा उपचुनाव की तिथि का एलान किया था। इसके बाद खतौली में राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई थी। खतौली उपचुनाव के लिए भाजपा से टिकट दावेदारों की काफी लंबी लाइन थी। लेकिन अंत में भाजपा ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को टिकट दिया है।


यह भी पढ़ें : कवाल कांड से बदले खतौली सीट के राजनीतिक समीकरण,गठबंधन साध रहा मुस्लिम,दलित समीकरण

राजकुमारी सैनी के खतौली विधानसभा उपचुनाव में उतरने से मुकाबला काफी रोचक हो गया है। खतौली उपचुनाव में गठबंधन ने मदन भैया को उतारकर जहां गुर्जर,जाट और मुस्लिम समीकरण को साधने की कोशिश की है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने दलित मतदाताओं पर निशाना साधा है।