12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस शहर में भाजपा नेता ने सरेआम फाड़े महिला के कपड़े, तो दंपती ने ऐसे सिखाया सबक

भाजपाइयों की गुंडागर्दी: सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने बीच सड़क पर दंपती को पीटा भाजपा नेता के खिलाफ महिला से छेड़-छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज भाजपा नेता ने भी पीड़ित दंपती के खिलाफ कराया मारपीट का मामला दर्ज

3 min read
Google source verification

मेरठ

image

Iftekhar Ahmed

May 07, 2019

bjp leader of meerut

यूपी के इस शहर में भाजपा नेता ने सरेआम फाड़े महिला के कपड़े, तो दंपती ने ऐसे सिखाया सबक

मेरठ. यूपी में सत्ताधारी भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेता पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बो रहा है। इसकी एक बानगी सोमवार को मेरठ शहर में देखने को मिली। यहां शहर के बीचोबीच मेघदूत पुलिया पर भाजपाइयों ने सोमवार को सरेआम गुंडागर्दी की। कथित रूप से बाइक में टक्कर लगने का विरोध करने पर दरोगा के पुत्र और पुत्रवधू को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीटा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद गुस्साए दंपती ने शोर मचाकर गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद महिला भाजपा नेता की गाड़ी के आगे लेट गई। इस घटना की वजह से मेघदूत पुलिया स्थित चौराहे पर भारी जाम लग गया। इस दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा। जब तक पुलिस नहीं आई पीड़ित दंपती वही पर डट रहे।

यह भी पढ़ें: बदमाशों से मुठभेड़ करने गए पुलिस वाले का हुआ ऐसी हाल, देखने वालों के भी उड़े होश

इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां भी रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर हंगामा होता रहा। बताया जाता है कि सेक्टर-6 सेथित जागृति विहार निवासी दरोगा तेज बहादुर सिंह का बेटा प्रशांत वरुण अपनी पत्नी आरती को लेकर डॉक्टर के क्लीनिक पर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेघदूत पुलिया स्थित चौराहे पर सामने से आ रही एक स्कार्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गाड़ी में भाजपा नेता दिग्विजय सिंह (मेरठ जिला संयोजक आईटी सेल) निवासी जागृति विहार सवार थे। प्रशांत और उनकी पत्नी का आरोप है कि बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर दिग्विजय सिंह के साथ ही दो भाजपा कार्यकर्ता और उनकी गाड़ी में बुर्का पहने बैठी एक महिला ने दंपती के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान भाजपाइयों ने महिला के कपड़े तक फाड़ डाले। पत्नी की इज्जत बचाने के लिए प्रशांत ने अपनी शर्ट निकाली और पत्नी को पहना दी।

यह भी पढ़ें- होंडा सिटी कार में सवार होकर जा रहे थे तीन लोग, तभी धूं-धूं कर चलने लगी गाड़ी, इसके बाद जो हुआ

इसके बाद मारपीट और कपड़े फाड़ने से गुस्साए दंपती ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके साथ ही महिला स्कार्पियो के आगे लेट गई। इसकी वजह से चौराहे पर चारों तरफ जाम लग गया। घटना की सूचनामिलते ही बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां दंपती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं हटे। करीब आधे घंटे बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। तब जाकर रास्ता खुल पाया।

यह भी पढ़ें- एक लाख आम के पेड़ों वाले बाग में लगी भीषण आग, स्वाद हो सकता है खट्‌टा

भाजपाइयों ने दंपती को धमकाया
जब पुलिस आई तो भाजपा नेता के समर्थन में 150 के करीब कार्यकर्ता आ गए थे। इस दौरान भाजपाइयों ने थाने में खूब हंगामा किया और पुलिस व पीड़ित दंपती पर दबाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपाइयों ने जमकर गुंडागर्दी दिखाई। घटना स्थल पर पति-पत्नी चिल्लाते रहे और भाजपा नेता के पक्ष में नेता और कार्यकर्ता आते रहे। इनमें से कोई सड़क पर जाम लगने का हवाला देकर दंपती को धमका रहा तो कोई कानून का पाठ पढ़ा रहा। हालांकि, दरोगा की पुत्रवधू ने इस दौरान अपनी बहादुर पर डटीं रही। इस दौरान महिला ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा कि चाहे जितने लोगों को बुला लो, वह तभी हटेंगी, जब पुलिस आ जाएगी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस दंपती को समझाने में लगी रही कि फैसला कर लो। हम माफी भी मंगवा देंगे। इस पर पीड़ित महिला ने कहा कि सरेआम उनके साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़े गए हैं। लिहाजा, कतई समझौता नहीं करेंगे। महिला ने कहा कि यह मेरे सम्मान की बात है। जिसने जो किया, उसे उसकी सजा मिलनी चाहिए। महिला ने सभी गुजारिश को दरकिनार कर भाजपा नेता दिग्विजय सिंह और एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत दर्ज कराया।

इसका बदला लेने के लिए भाजपा नेता ने भी दंपती के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने पर अड़ गए। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि महिला खुद को एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक की रिश्तेदार बता रही थी। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया कि एसपी क्राइम बार-बार दरोगा को फोन कर मुकदमा दर्ज करने का दबाव बना रहे थे। भाजपा नेता दिग्विजय की तहरीर पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया गया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी में दूसरे समुदाय की एक महिला और एक युवक भी सवार थे। मामूली टक्कर लगने पर मेरे महिला और उसके पति ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी गाड़ी में बैठे दूसरे समुदाय की महिला को भी चोटें आई है।