24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेता के भाई पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने पीड़िता को अनाथालय भेजा

भाजपा नेता के भाई पर अनाथ किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दुष्कर्म की पुष्टि होने और रिपोर्ट दर्ज के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 20, 2023

भाजपा नेता के भाई ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने पीड़िता को अनाथालय भेजा

एसएसपी बोले, 'जांच के बाद होगी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई'

मेरठ में एक ब्लाक प्रमुख के देवर और भाजपा नेता के भाई ने एक अनाथ किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने भी आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता को अनाथालय भेज दिया। इस पूरे मामले में मेरठ पुलिस लीपापोती की कार्रवाई में जुटी है। अभी तक ना तो पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी है और ना भाजपा नेता से किसी प्रकार की पूछताछ की है।


यह भी पढ़ें : इन जिलों में 22 मार्च तक तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, 21 मार्च को ओलावृष्टि

बताया जाता है कि दुष्कम की घटना को करीब दो महीने हो रहे हैं। इसके बाद भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस भाजपा नेता के दबाव में है। नामजद आरोपी का कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट तक जारी हो चुका है। अधिकारी दुष्कर्म पीड़िता के बयानों में विरोधाभास बताकर मामले को दबाने की कोशिश में हैं।

ये है पूरा मामला
22 जनवरी, 2022 को मेडिकल थाने में जागृति बिहार निवासी एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी का भाई भाजपा नेता है। भाजपा नेता की पत्नी ब्लाॅक प्रमुख हैं। पीड़ित किशोरी मूल रूप से बिहार की रहने वाली है।


यह भी पढ़ें : World Sparrow Day 2023: मेरठ में गौरैया के बने अदभुद घोसले देख हो जाएंगे हैरान

किशोरी के माता पिता आरोपी के यहां मजदूरी करते थे। करीब 10 साल पहले पीड़िता किशोरी और उसकी बहन को पिता, मां के सहारे छोड़कर कहीं चला गया था। उसके बाद एक हादसे में मां की मौत हो गई थी। आरोपी ने दोनों बच्चियों की देखभाल की।

आरोप है कि एक बच्ची को उसने दोस्त के घर छोड़ा और बड़ी बच्ची को अपने पास रख लिया। किशोरी का आरोप है कि आरोपी युवक उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसकी जांच की गई और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोर्ट में बच्ची के बयान भी दर्ज हो चुके हैं।


यह भी पढ़ें : जिसने किया बूढ़ी गंगा को पुर्नजीवित उसके साथ RSS सरसंघ चालक ने प्राचीन स्थलों का किया भ्रमण

पुलिस की जांच में किशोरी से दुष्कर्म होने की पुष्टि भी हुई इसके बाद कोर्ट से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हो चुका है। इस बारे में एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। जल्द ही विवेचना पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।