
पुलिस के छापे के दौरान एनसीईआरटी की नकली किताबों का कारखाना।
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एनसीईआरटी की नकली किताबों की बरामदगी हुई थी। इसके तार मेरठ में भाजपा नेता से जुड़े पाए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता संजीव गुप्ता के भतीजे सचिन गुप्ता को सुशांत सिटी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस की इस कार्रवाई पर लीपापोती के लिए कई भाजपा नेताओं और विधायकों ने पुलिस अधिकारियों को फोन किए लेकिन तब तक बरेली पुलिस आरोपी को लेकर चली गई। बताया जाता है कि एनसीईआरटी की नकली किताबें भाजपा नेता के संरक्षण में छपाई जाती हैं। लेकिन इस काम की पूरी देखरेख उसका भतीजा करता है।
ये है मामला
बरेली में भोजीपुरा पुलिस ने छापा मारकर 24 मार्च 2023 को एनसीईआरटी की नकली किताबें पकड़ी थीं। छापेमारी के दौरान 16,000 से अधिक नकली किताबें बरामद हुईं थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में मैनेजर मेरठ के रोहटा बनवारीपुर निवासी नफीस अहमद को गिरफ्तार किया था।
नफीस ने सभी माफिया के नाम बताए थे। इनमें अवनीश मित्तल, सोनू गुप्ता, पीयूष बंसल, भाजपा नेता संजीव गुप्ता के भतीजे सचिन गुप्ता और राहुल के नाम मुकदमे में बढ़ाए थे। इसी मामले में नौ अप्रैल को कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हुए थे।
भोजीपुरा थाने के दरोगा रणवीर सिंह के नेतृत्व में टीम टीपीनगर थाने में पहुंची। यहां आमद दर्ज कराने के बाद टीम मोहकमपुर गई और सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर थाने लाई।
इसके बाद बरेली के लिए रवाना हो गई। इंस्पेक्टर संत शरण सिंह ने बताया कि बरेली टीम के साथ थाने का भी फोर्स लगाया गया था।
नकली किताबें छपवा रहा था भाजपा नेता का भतीजा सचिन
जिस क्षेत्र से सचिन को पकड़ा गया। वहां वह नकली किताबें छपवा रहा था। कई मुकदमे दर्ज होने के बावजूद सचिन ने यह काम नहीं छोड़ा। बरेली पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में थी।
Published on:
30 Apr 2023 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
