19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिकट न मिलने से खफा भाजपा नेता ने दिया पार्टी को अल्टीमेटम, देखें वीडियो

राजेंद्र अग्रवाल को तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनाने पर विरोध

2 min read
Google source verification
meerut

टिकट न मिलने से खफा भाजपा नेता ने दिया पार्टी को अल्टीमेटम, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा ने सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को तीसरी बार टिकट क्या दिया। मेरठ भाजपा में तूफान आ गया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने पार्टी के खिलाफ बगावती सुर छेड़ दिए है। हालांकि पार्टी प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल का विरोध पार्टी में भीतर खाने जारी है। लेकिन विनीत अग्रवाल शारदा खुलकर बगावत पर उतर आये हैं।

यह भी पढ़ेंः इस अहम सीट पर चुनाव लड़ने से रोका तो अमरण अनशन पर बैठा ये संगठन

पहले उन्होंने सांसद राजेन्द्र अग्रवाल पर आरोप लगाए कि सांसद रहते उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं करवाया। जनता के बीच भी उनका विरोध जारी है, लेकिन अब उन्होंने एक तरीके से अपनी ही भाजपा पार्टी को चेतावनी दी है। उन्होेंने कहा कि पार्टी के पास अभी भी दो दिन का समय है। भाजपा चाहे तो इस पर विचार कर सकती है। उन्होेंने शीर्ष नेतृत्व से टिकट पर पुनःविचार करने की बात कही है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में किसी व्यापारी नेता को टिकट नहीं दिया है। वे लगातार चौथी बार पार्टी से टिकट मांग रहे हैं। पार्टी व्यापारियेां की अनदेखी करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ढाई करोड़ व्यापारी हैं। किसी भी व्यापारी को टिकट न देकर पार्टी व्यापारियों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरी मां है और हर बेटे को अपनी मां से अपनी बात कहने का हक है। मैंने भी अपनी बात रखी थी, लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने मेरी बात नहीं मानी।

यह भी पढ़ेंः बिजनौर के बसपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुर्इ यहां, इसकी वजह जानकर चौंक जाएंगे

उन्होंने कहा कि अभी भी नेतृत्व को मैं दो दिन का समय देता है। अब कल का समय शेष है। वे अपने निर्णय पर पुनःविचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये मेरा नहीं प्रदेश के व्यापारियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि इससे ढाई करोड़ व्यापारियों की मानसिकता को ठेस पहुंची है। उनसे जब पूछा गया कि अगर भाजपा टिकट पर विचार नहीं करती तो क्या करेंगे तो उन्होंने कहा कल क्या होगा यह गर्भ के भीतर है इस पर मैं अभी कुछ नहीं कह सकता।