
मेरठ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के 150 वें जन्मोत्सव (Gandhi Jayanti) पर भाजपा द्वारा देशभर में गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में भाजपाई अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में दो अक्टूबर से 150 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करने वाले हैं।
'गांधी संकल्प पदयात्रा' के विषय में जानकारी देने के लिए आज भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पदयात्रा का शुभारंभ बुधवार को नगर निगम टाउन हॉल स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा। इसके बाद सभी भाजपाई शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए मेरठ कॉलेज स्थित वट वृक्ष पर पहुंचेंगे। यह वही वटवृक्ष है जिसके नीचे बैठकर कभी महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई लड़ रहे महान क्रांतिकारियों को संबोधित किया था। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कल सिर्फ पदयात्रा का सांकेतिक शुभारंभ किया जाएगा।
पदयात्रा कुल 15 दिन की है। मगर बीच में कई अवकाश होने के कारण इसके संपूर्ण होने का समय 31 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मेरठ के पांच विधानसभा क्षेत्र में सभी भाजपाई तीन-तीन दिन लगभग 10-10 किलोमीटर चलकर अधिक से अधिक लोगों तक गांधी जी के विचारों को पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान गोष्ठी और सेमिनार आदि के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को गांधीजी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान कई जनप्रतिनिधि और भाजपा के क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे।
Published on:
01 Oct 2019 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
