14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब भाजपा MLA ने दिया विवादित बयान, देश तोड़ने वाले सरजील जैसों को सरेआम मार देनी चाहिए गोली

Highlights . नागरिकता संशोधन कानून Citizen Amendment Act) पर भाजपा नेता दे रहे विवादित बयान. सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने दिया भड़काऊ भाषण . सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने वालों को हो रही विदेशों से फंडिंग  

less than 1 minute read
Google source verification
sangeet-som_1580447379_1.jpg

मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून Citizen Amendment Act) को लेकर बेतुकी बयानबाजी करने से भाजपा नेता परहेज नहीं कर रहे हैं। एक बार फिर सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने भड़काऊ भाषण दिया है। संगीत सोम ने कहा कि सरजील इमाम जैसे लोगों को चौराहे पर खड़ा कर गोली मार देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में धरने पर बैठीं महिलाओं को जेल भेजना चाहिए।

यह भी पढ़ें: लग्जरी गाड़ी से पहले किया करते थे रेकी और फिर देते थे वारदात को अंजाम, 3 पकड़े

संगीत सोम ने कहा कि 500 रुपये के हिसाब से शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों को मिल रहे हैं। जिसकी वजह से वह पिकनिक स्पॉट बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को लगातार विदेशों से भी फंडिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में बैठी महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजना चाहिए। संगीत सोम ने कहा कि देश के टुकड़े-टुकड़े करने का सपना देखने वाले सरजील जैसों को चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए।

बता दें कि शाहीन बाग को लेकर अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा और प्रवेश वर्मा आदि भाजपा नेताओं ने हालही में विवादित बयान दिया था। हालांकि मॉडल टाउन से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा पर चुनाव आयोग ने 48 घंटे का बैन लगा दिया है।