27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 साल में 1.5 करोड़ से 31 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन गए BJP विधायक, रखते हैं महंगे शौक

2009 में थे 1 करोड 64 लाख 90 हजार के मालिक। 2017 में हो गए 31 करोड़ 6 लाख 56 हजार 322 रुपए। मर्सिडीज कार और लग्जरी कीमतीं घड़ियों के मालिक भी हैं संगीत सोम।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Aug 17, 2021

sangeet-som.jpg

मेरठ। भाजपा के चर्चित विधायक संगीत सोम (BJP MLA Sangeet Som) कोई मामूली हैसियत नहीं रखते। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। हैरानी की बात है कि भाजपा विधायक संगीत सोम (Sangeet Som BJP) की संपत्ति आठ साल में यानी 2009 से 2017 के बीच 29 गुना से अधिक बढ़ गई। ये हम नहीं भाजपा विधायक ने अपने चुनावी हलफनामें में खुद इसका खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने अपनी घोषित संपत्ति की जानकारी चुनाव आयोग को दी है। दरअसल, सरधना से वर्तमान में विधायक संगीत सिंह सोम ने पहला चुनाव 2009 में लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर लड़ा था। जिसमें वे चुनाव हार गए थे। संगीत सोम ने 2009 के हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 1 करोड़ 64 लाख 90 हजार रुपए की संपत्ति है। जबकि 2017 तक इसमें करीब 29 गुना वृद्धि हो गई। यानी 8 साल में 29 गुना बढ़ गई भाजपा विधायक संगीत सोम की संपत्ति। आज वे करोड़ों रुपए के मालिक है।

बता दें कि वर्ष 2022 में फिर से विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरधना सीट फिर से चर्चाओं में है। चुनाव की तैयारी वर्तमान विधायक संगीत सोम ने शुरू कर दी है। वहीं भाजपा से इस बार कई अन्य दावेदार भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। 2009 में चुनाव के दौरान दिए अपने हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास कुल 1 करोड़ 64 लाख 90 हज़ार रुपए की संपत्ति है। जबकि संगीत सोम ने साल 2017 में दिए हलफनामे में बताया कि उनके पास कुल 31 करोड़ 6 लाख 56 हजार 322 रुपए की संपत्ति है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का भाजपा सरकार से सवाल, क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होने चाहिए?

भाजपा विधयक संगीत सोम मर्सिडीज कार के भी मालिक हैं। 2017 के चुनाव के दौरान संगीत सोम के पास कुल 1 लाख 55 हजार रुपए नकद थे। उनके बैंक खातों में 81 लाख 28 हजार 218 रुपए थे। पत्नी के पास बैंक खाते में मौजूद राशि को मिलाने के बाद परिवार के बैंक खातों में कुल 81 लाख 47 हजार 206 रुपए थी। संगीत सोम के नाम एक मर्सिडीज कार भी थी, जिसकी कीमत साल 2017 में करीब 35 लाख 58 हजार 646 रुपए थी। परिवार के नाम पर कुल 51 लाख 58 हजार 646 रुपए की गाड़ियां थीं।

संगीत सिंह सोम के पास 54 ग्राम गोल्ड था जिसकी कीमत 1 लाख 51 हजार 200 रुपए थी। जबकि उनकी पत्नी के पास 4 लाख 20 हजार 720 रुपए की ज्वेलरी थी। इस हिसाब से उनके पास कुल 5 लाख 71 हजार 920 रुपए की ज्वेलरी थी। जबकि साल 2009 में संगीत सोम ने बताया था कि उनके पास कोई ज्वेलरी और गाड़ी नहीं है।

यह भी पढ़ें: मंडल कमीशन की पूरी रिपोर्ट लागू करे भाजपा : अखिलेश यादव

2012 में कितनी थी संपत्ति

साल 2012 में संगीत सोम ने हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 20 करोड़ 22 लाख 61 हजार 775 रुपए की संपत्ति है। उनके परिवार के पास दो गाड़ियां थीं जिनकी कीमत 28 लाख 35 हजार 210 रुपए थी। इसे मिलाकर उनके पास कुल 1 करोड़ 37 लाख 12 हजार 275 रुपए की चल संपत्ति थी। संगीत सोम के परिवार के पास 2012 में 18 लाख 96 हजार रुपए की प्रोपर्टी थी।