
भाजपा के फायरब्रांड विधायक ने कन्हैया को कहा राष्ट्रविरोधी, देखें वीडियो
मेरठ। मेरठ की सरधना विधानसभा से भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने हाल ही में अपना एक वीडियो जारी करके हिंदुत्व के नाम पर पोलराइजेशन का मैसेज दिया है। भाजपा के फायरब्रांड विधायक के वायरल हो रहे इस वीडियो में उन्होंने बिहार की बेगूसराय सीट का जिक्र किया है। जिसमें उन्होंने कन्हैया कुमार का जिक्र करते हुए उनकी धज्जियां उड़ाई हैं।
संगीत सोम ने हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के नाम पर बेगूसराय सीट से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज को वोट करने की अपील की है। गिरिराज के पक्ष में वोट डालने के लिए संगीत सुनने अपना एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने बेगूसराय सीट के भाजपा प्रत्याशी गिरिराज को राष्ट्रवाद और हिंदुत्व का प्रहरी बताया है। उन्होंने कहा कि गिरिराज जैसे लोग और राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की बात करते हैं, लेकिन वहीं उसी सीट से देश विरोधी बयान बाजी करने वाले कन्हैया कुमार भी चुनावी मैदान में खड़े हैं। संगीत सोम ने कन्हैया कुमार को राष्ट्र विरोधी और हिंदुत्व विरोधी करार दिया है।
साथ ही बेगूसराय के लोगों से अपील की है कि वह भाजपा के पक्ष में वोट करके गिरिराज को सांसद बनाएं। जिसके बाद वह खुद बेगूसराय के लोगों का धन्यवाद करने के लिए मेरठ से चलकर वहां पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि देश का चुनाव आज हिन्दुत्ववादी, देशभक्ति और देश विरोधी और टुकड़े-टुकड़े लोगों के बीच है। यह देश की जनता को चुनना है कि वो किसको चुनना पसंद करती है। उन्होंने एक बार फिर से बेगूसराय की जनता से गिरिराज किशोर को चुनाव जिताने की अपील की है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
28 Apr 2019 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
