
मेरठ। कभी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की खास रही, सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष और एमएलसी बनी भाजपा नेत्री डा. सरोजिनी अग्रवाल ने पीएम मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम के अवसर पर शहर के एक कालेज में प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित थीं।
पीएम मोदी के जन्मदिन के कार्यक्रम के मौके पर इस्माइल कालेज में बर्थडे कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्राओं ने पहले पीएम मोदी के नाम लिखा केक काटा और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कालेज की छात्राओं ने मोदी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान लिया। साफ-सफाई के अलावा प्लास्टिक के इस्तेमाल न करने का भी संकल्प लिया। इस दौरान कालेज की प्राचार्या ने कालेज परिसर को प्लास्टिक फ्री करने का संकल्प दिलवाया।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सपा नेता और वर्तमान में भाजपा एमएलसी डा. सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश का नाम विदेशों में रोशन किया है। पीएम मोदी देश के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। भगवान उन्हें लंबी उम्र दे। डा. सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि भगवान करें उनको हमारी उम्र भी लग जाए। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में छात्राओं को बताया और पूर्ववर्ती सरकारों में प्रदेश का क्या हाल रहा इसकी भी जानकारी दी। उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की।
Published on:
18 Sept 2019 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
