24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा एमएलसी ने कहा- वह दिन दूर नहीं जब देश में होंगे गृह युद्ध जैसे हालात, देखें वीडियो

Highlights 11 अक्टूबर को मेरठ से दिल्ली तक निकलेगी समाधान यात्रा मेरठ की आधी आबादी से दिल्ली चलने का किया आह्वान कानून बनाने के समर्थन में आंदोलन चलाने का आह्वान

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। भाजपा एमएलसी डा. सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा होंगे। ऐसा उन्होंने देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर कहा। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जब मेरठ में आवाज तेज होने लगी हैं। आगामी 11 अक्टूबर को जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के समर्थन में मेरठ से दिल्ली तक समाधान यात्रा निकाली जाएगी।

इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेत्री और एमएलसी डा. सरोजिनी अग्रवाल करेंगी। उन्होंने बताया कि देश की अनेक समस्याओं एवं उनके समाधान के लिए चलने वाले रथ, सैकड़ों कारों, ट्रैक्टर में उपस्थिति के साथ हजारों संख्या में पदयात्रियों के रूप में मेरठ से दिल्ली तक महिलाएं जाएंगी। उन्होंने इस दौरान मेरठ की महिलाओं से दिल्ली चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज देश में बढ़ती जनसंख्या सबसे बड़ी समस्या है। इस समस्या से अगर निजात पानी है तो इसके लिए कानून बनना सबसे ज्यादा जरूरी है। बिना कानून के इस समस्या पर काबू नहीं पाया जा सकता। उन्होंने कहा कि मेरठ की महिलाएं दिल्ली तक समाधान यात्रा निकालेगी। जो कि आगामी 11 अक्टूबर को दिन में 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसमें काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहेंगी और दिल्ली की ओर कूच करेंगी।

पदयात्रा की सह प्रभारी और उप्र में पूर्व मंत्री रही अनुराधा चौधरी ने कहा कि बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या की सर्वाधिक मार महिलाओं को ही झेलनी पड़ती है। उन्होंने मेरठ की महिलाओं से आहवान करते हुए कहा कि उन्हें इस समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित कानून के समर्थन में दिल्ली जाकर आंदोलन चलाना होगा। उन्होंने कहा कि अगर देश में यह कानून लागू नहीं हुआ तो देश में गृहयुद्ध के हालात पैदा हो जाएगा। इसलिए हम सभी को एक साथ आकर जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषायी बंधनों से ऊपर उठते हुए यह कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू करवाना है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..