23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP MLC Election 2022 : एमएलसी चुनाव 2022 के लिए मेरठ गाजियाबाद सीट से इस ब्राहमण को दिया भाजपा ने टिकट

UP MLC Election 2022 भाजपा ने एमएलसी चुनाव 2022 के लिए आज भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में मेरठ गाजियाबाद सीट पर धर्मेंद्र भरद्वाज को पार्टी ने टिकट देकर ब्राहमण पर बड़ा दांव खेला है। वहीं भाजपा ने आज सभी 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की। मुरादाबाद बिजनौर से सत्यपाल सैनी को टिकट दिया गया है। तीस प्रत्याशियों की जारी सूची में तीन ब्राहमणों को टिकट दिया गया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 19, 2022

UP MLC Election 2022 : भाजपा ने जारी की एमएलसी चुनाव 2022 के प्रत्याशियों की सूची, मेरठ—गाजियाबाद से इस ब्राहमण को टिकट

UP MLC Election 2022 : भाजपा ने जारी की एमएलसी चुनाव 2022 के प्रत्याशियों की सूची, मेरठ—गाजियाबाद से इस ब्राहमण को टिकट

UP MLC Election 2022 भाजपा ने आज एमएलसी चुनाव 2022 को लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा द्वारा जारी की गई इस सूची में जातीय संतुलन को साधने की पूरी कोशिश की गई है। भाजपा ने मेरठ गाजियाबाद की सीट पर ब्राहमण को टिकट देकर समाज को यह संदेश दिया है कि उन्होंने ब्राहमणों का सम्मान किया है।


केंदीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई सूची में मुरादाबाद-बिजनौर से सत्यपाल सैनी, रामपुर बरेली से कुंवर महाराज सिंह, बदायूं से वागीश पाठक, पीलीभीत शाहजहांपुर से डा0सुधीर गुप्ता, हरदोई से अशोक अग्रवाल, खीरी से अनूप गुप्ता, सीतापुर से पवन सिंह चौहान, लखनऊ—उन्नाव से रामचंद्र प्रधान, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह , प्रतापगढ से हरिप्रताप सिंह, बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह, बहराइच से प्रज्ञा त्रिपाठी, गोंडा से अवधेश सिंह मंजू, फैजाबाद से हरिओम पांडेय, गोरखपुर से सीपी चंद, देवरिया से डा0 रतन पाल सिंह, आजमगढ मऊ से अरूण कुमार यादव, बलिया से रविशंकर सिंह , गाजीपुर से चंचल सिंह, इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव, बांदा हमीरपुर से जितेंद्र सिंह सेंगर, झांसी जालौन से श्रीमती रमा निरंजन ,इटावा फर्रखबाद से प्रांशु दत द्विवेदी, आगरा फिरोजाबाद से विजय शिवहरे, मथुरा एटा मैनपुरी से ओम प्रकाश सिंह, मथुरा एटा मैनपुरी से आशीष यादव,अलीगढ से ऋषिपाल सिंह ,बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी, मेरठ गाजियाबाद से धमेंद्र भरदाज, मुजफ्फरनगर सहारनपुर से वंदान मुदित वर्मा को टिकट दिया गया है। यह सूची पार्टी महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण कुमार ने जारी की।

यह भी पढ़े : UP MLC Election 2022 : एमएलसी की ये सीट सपा ने रालोद के लिए छोड़ी, अखिलेश ने दिखाई जयंत के प्रति दरियादिली

वहीं दूसरी ओर एमएलसी चुनाव के लिए सपा रालोद गठबंधन ने अपने पत्ते खोल दिए है। मेरठ गाजियाबाद की सीट पर गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगा। इसमें रालोद का सहयोग सपा करेगी। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ गाजियाबाद एमएलसी सीट पर रालोद का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। यह सीट अभी तक सपा एमएलसी राकेश यादव के पास थी।