13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी सो रही बराबर वाले कमरे में, सुबह उठकर पति को देखा तो उसकी निकल गर्इ चीख

पुलिस जुटी जांच में, लेकिन नहीं मिल रहा कोर्इ सुराग

2 min read
Google source verification
meerut

भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी सो रही बराबर वाले कमरे में, सुबह उठकर पति को देखा तो उसकी निकल गर्इ चीख

मेरठ। मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब घर में सो रहे किसान और भाजपा कार्यकर्ता की काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना की जानकारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटनास्थल का दृश्य दिल दहला देने वाला था। जिस समय हत्यारोपियों ने वारदात को अंजाम दिया उस समय वह घर में सो रहा था। हत्या धारदार हथियारों से हमला बोलकर की गई। जिस समय हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया उस समय मृतक की पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी और उसके घटना की जानकारी नहीं लगी।

यह भी पढ़ेंः जान से मारने की धमकी का यह तरीका न तो आपने कभी सुना आैर न ही देखा होगा, पुलिस अफसर भी हैं हैरान

खून से लथपथ पड़ा था कार्यकर्ता का शव

जानकारी के अनुसार मछरी गांव निवासी सुंदरपाल सैनी किसान था, वह भाजपा कार्यकर्ता भी था। सुंदर की पत्नी कविता के अनुसार उसका पुत्र कुलदीप घर में रहने वाले बंगाली नौकर के साथ ट्यूबवेल पर पानी चलाने गया था। रात को खाना खाने के बाद सुंदर घर की बैठक में और कविता अंदर कमरे में सो गई। सुबह करीब पांच बजे कविता की आंख खुली और वह बैठक में पहुंची तो जमीन पर सुंदरपाल का खून से लथपथ शव पड़ा देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर मौके पर पहुुंचे ग्रामीणों ने कमरे का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। जानकारी के बाद पहुंचे सीओ दौराला पंकज सिंह और इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने मौके की जांच-पड़ताल की। सुंदर की हत्या किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करके की गई थी। वहीं कविता का कहना था कि उसने रात को किसी प्रकार का शोर नहीं सुना, जबकि घटनास्थल को देख कर जाहिर हो रहा था कि सुंदर ने हत्यारों के साथ काफी संघर्ष किया है।

यह भी देखेंः दूसरी जगह नौकरी लगी तो पहले मालिक ने किया ये हाल, देखें तस्वीरें

हमलावरों से संघर्ष किया था किसान ने

मृतक का मोबाइल भी घर से गायब था। वहीं, फोरेंसिक और डाॅग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। मृतक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मृतक के सभी संबंधियों से भी पूछताछ की जा रही है।