9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने के बाद कांग्रेसियों ने ली चुटकी, कहा- इसलिए भयभीत है भाजपा

राजनाथ सिंह की राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर जताया आक्रोश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 13 Aug 2018, 6:03 PM IST

meerut

मेरठ में कार्यसमिति की बैठक होने के बाद कांग्रेसियों ने ली चुटकी, कहा- इसलिए भयभीत है भाजपा

मेरठ। मेरठ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर भाजपा नेताओं के अलावा विपक्षियों की भी निगाहें टिकी हुई थी। कार्यसमिति की बैठक समाप्त होने के बाद विपक्षियों ने इस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। सपा के बाद कांग्रेस ने भाजपा की कार्यसमिति की बैठक को पिकनिक बता दिया।

यह भी पढ़ेंः राजनाथ सिंह ने कहा- 2019 चुनाव की जीत का हाइवे उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है, इसलिए तैयार रहिए

पिकनिक पार्टी थी कार्यसमिति की बैठक

कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी का कहना है कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एक पिकनिक पार्टी से अधिक कुछ नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि इस बैठक के माध्यम से सरकारी तंत्र और प्रशासनिक मशीनरी का दुरूपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 के चुनाव परिणाम आने से पहले ही भयभीत हो गई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच भी असंतोष पनप रहा है। मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार की राह पर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश और प्रदेश की कोई चिंता नहीं है। भाजपा ने कार्यसमिति की बैठक में एक तरह से पिकनिक मनाई। पार्टी के मंत्री, विधायक और सांसद दो दिन के लिए एकत्र हुए। खाना खाया मौज की और फिर अपने घर चले गए।

यह भी पढ़ेंः प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का पहला सत्र शुरू, एेसे होगा राजनाथ, योगी आैर शाह का स्वागत

राहुल के बढ़ते प्रभाव से बौखलाई भाजपा

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चिपको अभियान का नेता बताए जाने वाले बयान से कांग्रेसियों में आक्रोश है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा, राहुल गांधी के बढ़ते राजनैतिक प्रभाव और उनके कद से घबराई हुई है, इसलिए भाजपा के मंत्री ऐसा बयान दे रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि राहुल गांधी ने ऐसा कर अपनी परिपक्वता का परिचय दिया है। भाजपा उनके इस व्यवहार को दूसरे रूप में जनता के सामने रख रही है। भाजपा राहुल गांधी की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक के बहाने सरकारी तंत्र का दुरूपयोग और सरकारी रूपया खर्च किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 लोक सभा चुनाव के लिए लिया यह संकल्प, कही यह बड़ी बात