1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल तक के बच्चाें के लिए अब नीले रंग का ‘Baal Aadhar Card’, बनवाने का तरीका है बहुत आसान

Baal Aadhar Card : शून्य से पांच साल तक के बच्चों का नीले रंग का 'बाल आधार कार्ड' समयावधि के बाद अमान्य हो जाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Aug 2018, 1:20 PM IST

meerut

पांच साल तक के बच्चाें के लिए अब नीले रंग का 'बाल आधार कार्ड', बनवाने का तरीका है बहुत आसान

मेरठ। शून्य से पांच साल तक के बच्चोें के लिए नीले रंग का Baal Aadhar card बहुत आसान है। भी इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआर्इडीएआर्इ) जारी करता है। नौनिहालों के लिए 'बाल आधार कार्ड' काे बनवाना भी काफी आसान है। यह नीले रंग का होता है आैर बच्चे की उम्र पांच वर्ष पूरी होने के बाद इस 'बाल आधार कार्ड' की मान्यता समाप्त हो जाती है। इसके बाद इसी नंबर का सामान्य आधार कार्ड जारी किया जाता है आैर बायोमेट्रिक विवरण होता है।

यह भी पढ़ेंः बैंक के खाते में आधार कार्ड को लेकर यह जानकारी नहीं होगी आपके पास, जानिए इसके बारे में

नीले रंग का 'बाल आधार कार्ड' एेसे बनवाएं

नीले रंग के 'बाल आधार कार्ड' के बारे में यूआर्इडीएआर्इ के निर्देशानुसार बायोमेट्रिक आईडेंटिफिकेशन जैसे आइरिस स्कैन, फिंगर प्रिंट स्कैन की जरूरत नहीं होगी। शून्य से पांच साल के बच्चे की पहचान उसके माता या पिता के Aadhar Card से लिंक होगी। 'बाल आधार कार्ड' बनवाने के लिए अपने बच्चे के साथ आधार इनरोलमेंट सेंटर जाएं आैर माता या पिता में से किसी एक का जीवन प्रमाण पत्र लेकर जाएं। यहां आपके बच्चे की फोटो खींचने के बाद माता या पिता में किसी एक के आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। यहां अपना मोबाइल नंबर देना होगा। वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन के बाद कंफर्मेशन मैसेज मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इसके मिलने के बाद दो महीने में पते पर 'बाल आधार कार्ड' भेजा जाता है।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इन जनपदों में अब विद्युत दुर्घटनाएं हुर्इ तो अफसरों आैर कर्मचारियों की खैर नहीं

पांच साल के बाद यह करें

uidai के मानकों के अनुसार नीले रंग का 'बाल आधार कार्ड' अन्य आधारों की तरह ही सब जगह मान्य होता है। बच्चा या बच्ची पांच वर्ष की उम्र पूरी करते हैं तो 'बाल आधार कार्ड' की मान्यता समाप्त हो जाती है। इसे आधार केंद्र पर इसी आधार संख्या से बायोमेट्रिक विवरण भरा जाएगा आैर सामान्य आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश