5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking यूपी के मेरठ में तीन बेटियों की गर्दन रेतकर महिला ने काटी नस

महिला ने अपनी गर्दन पर भी चला लिया ब्लेड एक बेटी की मौके पर मौत पुलिस मौके पर अन्य सभी गंभीर

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Dec 10, 2020

meerut-1.jpg

अस्पताल में परिजन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी तीन बेटियाें की गर्दन रेत दी औरब्लेड से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। चीख पुकार मची तो आसपास के लाेग इकट्ठा हाे गए।

यह भी पढ़ें: मेरठ में तांत्रिक के घर लाखों का डाका, रातभर दहशत में रहा परिवार

घटना की जानकारी पुलिस काे दी गई। पुलिस ने आनन-फानन में महिला और उसकी घायल बेटियों को अस्पताल भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दाैरान एक बेटी की माैत हाे गई। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भिजवाया है। घटना को अंजाम देने वाली महिला अर्धविक्षिप्त बताई जा रही है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि महिला ने ऐसा क्‍यों किया। घायलों का अस्‍पताल में इलाज हो रहा है। घायल बच्चियों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: जंगल में गोकशी कर रहे बदमाशों का पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर किया एनकाउंटर

( crime against women in up ) की यह घटना गुरुवार देर शाम की है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में इस वारदात के बाद चारों तरफ सनसनी फैल गई। पुलिस को भी इसकी सूचना मिली तो पुलिस के आला अफसर आनन-फानन में घटना स्‍थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि श‍व को पोस्‍टमार्टम भेज दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। कहा कि प्राथमिकी जांच में यह पता चला है कि महिला ने पहले बच्चियों का गला काटा और फिर अपना गला काट डाला। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछा जा रहा है कि महिला के ऐसा करने के पीछे क्‍या वजह है।

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से इस लोकप्रिय वीडीओ की मौत, स्टाफ और परिवार में शोक की लहर

इस बारे में ब्रहमपुरी एसओ ने बताया कि महिला ने ऐसा क्यो किया इसकी जानकारी की जा रही है। महिला को अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।