3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bride : मेरठ में ब्यूटी पार्लर से प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, खबर सुनकर दूल्हा बेहोश

Bride : दुल्हन अपने चचेरे भाई के साथ ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए गई थी। वहीं से बाइक पर पर बैठकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Shivmani Tyagi

Apr 16, 2025

UP Crime

प्रतीकात्मक फोटो

Bride : मेरठ में पति-पत्नी और वो के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब ब्यूटी पार्लर ( beauty Parlour ) में तैयार होने के लिए गई एक दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। लड़की के पक्ष के लोगों ने शर्म के मारे लड़कों वालों को ये कह दिया कि दुल्हन की ब्यूटी पार्लर से आते वक्त एक्सीडेंट में मौत हो गई। ये खबर सुनकर दूल्हा बेहोश हो गया। सच्चाई जानने के लिए लड़का पक्ष के लोग लड़की वालों के घर पहुंचे तो मामला खुल गया।

दौराला क्षेत्र के एक गांव की घटना

घटना दौराना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इसी गांव की रहने वाली लड़की की गुरुवार को बारात आनी थी। लड़का पक्ष घुड़चढ़ी की तैयारी में लगा हुआ था। इधर ब्यूटी पार्लर से दुल्हन अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। लड़की के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने तलाश शुरू की लोकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद लड़की वालों नो सोचा कि लड़के वालों को क्या जवाब दें? किसी ने कहा कि ये बता दो कि दुल्हन का एक्सीडेंट हो गया है।

दुल्हन की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गया दूल्हा

लड़का पक्ष घुड़चढ़ी की तैयारी में लगा हुआ था। इसी बीच लड़की पक्ष की ओर से आई कॉल पर बताया गया कि ब्यूटी पार्लर से आते हुए दुल्हन का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मौत हो गई। यह खबर जैसे ही लड़के को पता चली तो वह बेहोश हो गया। बेटे के बेहोश देखकर मां की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद लड़के पक्ष के लोग दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां पता चला कि मामला ही कुछ और है। अब यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस दुल्हन की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: Sourabh Murder Case : मेरठ जेल में मुस्कान को मिली सहेली, जानिए कौन है संगीता जिस पर है पति की हत्या कराने का आरोप


बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग