13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तांत्रिक ने किया दुष्कर्म देवर ने बनाई वीडियो, एसएसपी के पास पहुंची पीड़िता

मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट में एक युवक ने तांत्रिक से अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म करवाकर वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो वायरल की धमकी देकर गलत काम करता रहा। महिला ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 16, 2022

तांत्रिक ने किया दुष्कर्म देवर ने बनाई वीडियो, एसएसपी के पास पहुंची पीड़िता

तांत्रिक ने किया दुष्कर्म देवर ने बनाई वीडियो, एसएसपी के पास पहुंची पीड़िता

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक युवक ने तांत्रिक दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और शिकायत न करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।

आरोपी देवर की धमकी से परेशान होकर पीड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी ने पीड़ित महिला की शिकायत सुनने के बाद मामले की जांच के लिए कोतवाली सीओ को आदेश दिए हैं। सीओ कोतवाली ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस के अनुसार, लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह एक माह पूर्व मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला की माने तो शादी के बाद से उसका देवर बुरी नजर रखता था।


यह भी पढ़ें : झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर

कुछ दिन पहले जब महिला की तबीयत खराब हुई तो उसने तांत्रिक के साथ मिलकर झाड़-फूंक की। जब महिला बेहोश हो गई तो तांत्रिक और युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इसके बाद से आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। एसएसपी आफिस पहुंची पीड़ित महिला ने पूरे मामले की जानकारी दी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने घटना की जांच के लिए कोतवाली सीओ अमित राय को आदेश दिए हैं।