
बसपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान सपा विधायक रह गए बाहर, फिर हुआ ये ड्रामा
मेरठ। बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी के नामांकन के दौरान काफिला बड़ा होने से जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचने से पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही। नामांकन करने के दौरान प्रत्याशी के साथ चार लोग ही नामांकन कक्ष के अंदर जाने चाहिए, लेकिन याकूब के साथ कर्इ लोग होने के कारण पुलिस ने उन्हें धकियाकर बाहर भेजा। इसके बाद सप शहर विधायक रफीक अंसारी बाहर रह गए तो उन्होंने भी तल्ख टिप्पणी कर डाली। इस पर बसपा प्रत्याशी ने उनका मान-मुनव्वल करके अंदर बुलाया, तब जाकर स्थिति शांत हुर्इ।
नामांकन के दौरान धकियाया
बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी का जुलूस जब नामांकन के लिए अम्बेडकर चौक पहुंचा तो याकूब के साथ नामांकन करने के लिए भीड़ लग गर्इ, लेकिन वहां मौजूद पुलिस अफसरों ने कहा कि प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोग ही जा सकते हैं लेकिन कुछ युवक फिर भी पीछे नहीं हटे आैर याकूब के साथ चल दिए। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए पीछे किया।
जब सपा विधायक रह गए बाहर
इसके बाद बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी ने नामांकन कक्ष में जाने के लिए सपा नेता शाहिद मंजूर, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, आकिल आैर इमरान को अंदर ले लिया। पुलिस ने तब तक सपा शहर विधायक रफीक अंसारी को भी अंदर ले लिया था। ये पांच लोग अंदर जाने लगे तो सपा विधायक बिगड़ गए, उन्होंने कहा- जाआे, हमारी तो जरूरत है ही नहीं तुम्हें। इतना सुनते ही याकूब ने सपा विधायक को अंदर आने के लिए कहा आैर अपने साथ चलने के लिए आवाज दी आैर आकिल को बाहर भेजा। इसके बाद याकूब ने रफीक अंसारी व अन्य के साथ नामांकन किया।
Updated on:
23 Mar 2019, 10:03 AM IST
Published on:
23 Mar 2019, 10:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.