मेरठ

Meerut Crime: मेरठ में रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर बरसाई गोलियां, हालात गंभीर

Meerut Crime: मेरठ में बदमाशों ने यूपी पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इंस्पेक्टर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
May 26, 2023

Meerut Crime: मेरठ में आज दिन निकलते ही बदमाशें ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। हथियार बंद बाइक सवार बदमाशों ने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस से रिटायर्ड एक इंस्पेक्टर पर गोलियां बरसा दी।

फायरिंग की आवाज से आसपास का इलाका दहत गया। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर को कई गोलियां लगी हैंं उनकी हालत गंभीर है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना वायरलैस पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन हमलावर बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका।

एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह कुछ हमलावरों ने थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक बुजुर्ग रिटायर्ड इंस्पेक्टर को गोली मारी है। हमले में रिटायर्ड इंस्पेक्टर बुरी तरह घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की जा रही है।

Published on:
26 May 2023 11:02 am
Also Read
View All

अगली खबर