14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरियर देने के बहाने घर में घुसे बदमाशों से भिड़ी व्यापारी की पत्नी, उल्टे पैर भागे लुटेरे

मेरठ में आज बदमाशों ने ताबड़तोड़ लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया। लूट की दो वारदातों से पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि लूट की दूसरी वारदात में बदमाश सफल नहीं हो सके और कारोबारी की पत्नी बदमाशों से भिड़ गई उसने शोर मचा दिया। महिला की हिम्मत देख बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और वो व्यापारी की पत्नी को पिस्टल की बट मारकर फरार हो गया। व्यापारी के घर लूट की नियत से कोरियर देने के बहाने बदमाश घुसे थे। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पीड़ितों से जानकारी ली।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 18, 2022

दिनदहाड़े कारोबारी के घर घुसे बदमाश, लूट का विरोध करने पर महिला को मारी पिस्टल की बट

दिनदहाड़े कारोबारी के घर घुसे बदमाश, लूट का विरोध करने पर महिला को मारी पिस्टल की बट

मेरठ के पॉश इलाके जैन नगर में कपड़ा कारोबारी के घर पर दिनदहाड़े बदमाशों ने कोरियर देने के बहाने लूट करने की कोशिश की। बदमाशों का कारोबारी की पत्नी ने विरोध किया तो उसके सिर पर पिस्टल की बट से वार कर घायल कर दिया और फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के आधे घंटे बाद थाना रेलवे रोड पुलिस व्यापारी के घर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला केा अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।


जैन नगर निवासी राजीव जैन का कपड़ों का कारोबार है। उनकी एक दुकान लालकुर्ती बाजार और दूसरी दुकान रोहटा रोड स्थित ब्रिज बिहार में है। दोनों दुकानों को राजीव जैन के अलावा उनके बेटे नीरज जैन और धीरज जैन संभालते हैं। नीरज जैन आज मंगलवार सुबह दुकान के लिए निकल गए। जबकि धीरज जैन घर के लिए फल और ब्रेड लेने के लिए बाजार गए थे। नीरज जैन की पत्नी मेघा जैन वर्धमान एकेडमी में शिक्षिका है। जबकि धीरज जैन की पत्नी निशा ब्यूटी पार्लर घर पर चलाती हैं।


यह भी पढ़ें : loot In Meerut : मेरठ में दिनदहाड़े शराब के सेल्समैन से नौ लाख रुपये की लूट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज


बाइक पर सवार दो बदमाश एक हाथ में बड़ी पेटी लिए घर का दरवाजा बजाने लगे। बदमाशों ने कोरियर आने की बात कही। निशा ने घर का मुख्य दरवाजा खोला तो बदमाशों ने पेटी अंदर फेंकी। इसके बाद निशा और उनकी सास नीतू को गन प्वाइंट पर ले लिया। इस दौरान निशा ने जोर से शोर मचा दिया। निशा एक बदमाश से भिड़ गई। जिससे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। इसके बाद बदमाशों ने नीतू जैन के सिर पर पिस्टल मारकर वार किया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। रेलवे रोड पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।