
Meerut News: मेरठ में भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल करने पर पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जारी है। बताया जाता है कि भाजपा कार्यकर्ता रविंद्र नागर ने पार्टी की महिला नेत्री की अश्लील वीडियो तैयार कर ली। इसके बाद वीडियो को एक फर्जी आईडी बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया है।
भाजपा नेत्री को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने भावनपुर थाने में भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस की जांच में अश्लील वीडियो वायरल करने में भाजपा के वार्ड नंबर 18 से पार्षद रविंद्र का नाम सामने आया है। भावनपुर थाना पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
भावनपुर थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट के अनुसार मेरठ के सोमदत्त विहार निवासी भाजपा कार्यकर्ता रविंद्र नागर ने एडिटिंग करके भाजपा नेत्री की फर्जी अश्लील वीडियो तैयार कर ली। महिला को बदनाम करने के इरादे से उस वीडियो को नजदीकी वार्ड 18 से पार्षद रविंद्र को दे दिया। सराय काजी निवासी पार्षद रविंद्र ने इसके लिए एक फर्जी आईडी बनाई। इस आईडी से महिला की वीडियो सोशल साइट पर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिस महिला की वीडियो बनाई है। वो भाजपा नेत्री है।
फर्जी वीडियो को वायरल करने वाला पार्षद रविंद्र पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। उस पर कई बार गंभीर आरोप लगते रहे हैं। पूरे मामले में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल का कहना है कि बेहद शर्मनाक कृत्य है। किसी महिला को इस तरह से बदनाम करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। पार्टी ने इसको लेकर संज्ञान लिया है। जल्द ही पार्टी की ओर से भी इस पर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
13 Jun 2023 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
