2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CCSU Exam 2022: CCTV की निगरानी में होगी परीक्षा, छात्र ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

चौधरी चरण विश्वविद्यालय में पांच मई से तीन पालियों में शुरू होने जा रही मुख्य परीक्षाओं के सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक जिले में एक-एक फ्लाइंड स्क्वायड की टीम भी उपस्थित रहेगी जो सभी केंद्रों पर छापेमारी करेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 4 May 2022, 9:30 AM IST

मेरठ (Meerut) के चौधरी चरण विश्वविद्यालय (chaudhary charan singh university) में पांच मई से तीन पालियों में शुरू होने जा रही मुख्य परीक्षाओं (CCSU Exam 2022) में सचल दलों की नजर तीसरी आंख यानी की सीसीटीवी (CCTV) पर होगी। इसके लिए कंटोल रूम को लिंक नहीं देने अथवा कैमरे बंद रखने वाले केंद्रों पर विश्वविद्यालय की टीम छापेमारी करेगी। गौरतलब है कि इससे पहले सेमेस्टर परीक्षाओं में भी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी केट्रोल रूम को पेपर की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं मिल सकी थी।

केंद्रो पर रहेगी सीसीटीवी की नजर

बता दें, परीक्षा शुरू होने से पहले ही विश्वविद्यालय के सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखने का फैसला किया गया है। विवि की तरफ से साफ कहा गया है कि ऐसा कोई भी कॉलेज केंद्र नहीं होगा, जहां पर सीसीटीवी कैमरा न हो। विवि के मुताबिक, केंद्रो पर कैमरों की कनेक्टेविटी मिलने और इनकी लाइव स्ट्रीमिंग पर भी नजर रखी जाएगी। जिन कॉलेजों के सीसीटीवी फुटेज कंट्रोल रूम तक नहीं पहुंच पाएगी या कनेक्टेविटी नहीं रहेगी, वे सभी विवि के रडार पर रहेंगे। इतना ही नहीं विवि प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक जिले में एक-एक फ्लाइंड स्क्वायड की टीम उपस्थित रहेगी जो सभी केंद्रों पर छापेमारी करेगी।

इतने छात्र होंगे परीक्षा में शामिल

आपको बता दें, कि परीक्षा में लगभग चार लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। विवि प्रशासन के अनुसार, फाइनल इयर की ऑब्जेक्टिव पेपर परीक्षा दो घंटे की होगी, जबकि बाकी पेपर तीन-तीन घंटे के होंगे। जो परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे उनके लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड www.ccsuweb.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश