
Tribal Boys Hostel,girls hostel,Hostel,Boys Hostel
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में ग्रेजुएट कक्षाआें में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राआें को सिरदर्दी लेनी पड़ेगी। क्योंकि यूपी बोर्ड, सीबीएसर्इ आैर आर्इसीएसर्इ बोर्ड की 12वीं कक्षाआें में उत्तीर्ण छात्र-छात्राआें की संख्या कालेजों में सीटों के मुकाबले चार गुना है। विश्वविद्यालय से संबंद्ध कालेजों में ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए 16 मर्इ से आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। माना जा रहा है कि नए शैक्षिक सत्र के लिए बीए, बीकाॅम व बीएससी की कटआॅफ लिस्ट में मेरिट लिस्ट 70 फीसदी अंक के आसपास तक रह सकती है।
दस हजार सीटें आैर पास हुए 38 हजार
इस वर्ष यूपी बोर्ड, सीबीएसर्इ आैर आर्इसीएसर्इ बोर्ड में मेरठ जनपद में 37,955 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मेरठ जनपद के कालेजों में बीएस, बीकाॅम व बीएससी कक्षाआें में प्रवेश के लिए करीब दस हजार सीटें हैं। करीब चार गुना ज्यादा छात्र-छात्राआें को प्रवेश के लिए कशमकश करनी होगी। मेरिट में 13 राजकीय व एडेड कालेज हैं। इनमें जिले में नौ कोएड कालेजों में ग्रेजुएट की 66 सौ सीटें हैं, जबकि पांच गर्ल्स कालेजों में करीब 36 सौ सीटें हैं। एेसे में इन कक्षाआें में प्रवेश लेना बड़ा मुश्किल हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार मेरिट लिस्ट 70 फीसदी अंक के आसपास रह सकती है। पिछली बार सबसे ज्यादा एडमिशन बीए में हुए थे। दूसरे नंबर बीएससी मैथ व बीएससी बायलाॅजी आैर फिर तीसरे नंबर बीकाॅम में प्रवेश हुए थे।
16 मर्इ से आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन
सीसीएसयू से संबद्ध कालेजों में ग्रेजुएट कक्षाआें में प्रवेश के लिए नए शैक्षिक सत्र में 16 से 30 मर्इ तक आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एक जून से मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी आैर एक से 20 जून तक ग्रेजुएशन कक्षाआें में प्रवेश चलेंगे, इसमें 16 से 20 जून तक आेपन मेरिट के प्रवेश होंगे। बीएससी फिजिकल एजूकेशन व बीपीर्इएस कक्षाआें में प्रवेश 24 से 30 जून तक होंगे। ग्रेजुएशन कक्षाआें की पढ़ार्इ आठ जुलार्इ आैर पोस्ट ग्रेजुएशन में 22 जुलार्इ से कालेजों में पढ़ार्इ शुरू होगी।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
13 May 2019 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
