31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांवड़ यात्रा पर रहेगा सीसीटीवी कैमरे का भी पहरा, इस बार ये व्यवस्थाएं रहेंगी खास

सावन शिवरात्रि है नौ अगस्त की, 30 जुलार्इ तक नर्इ व्यवस्थाएं होंगी पूरी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 Jul 2018, 1:42 PM IST

meerut

कांवड़ यात्रा पर रहेगा सीसीटीवी कैमरे का भी पहरा, इस बार ये व्यवस्थाएं रहेंगी खास

मेरठ। सावन शिवरात्रि के मौके पर होने वाली कांवड़ यात्रा को इस बार कड़े सुरक्षा इतंजाम किए जा रहे हैं। खुफिया विभाग से मिले इनपुट के मद्देनजर मेरठ जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में पड़ने वाले कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। शहर में 40 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे शिवभक्तों को अपनी यात्रा पूरी करने में कोर्इ परेशानी न हो। इन 40 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम 30 जुलार्इ तक पूरा करने के लिए कहा गया है। इनके अलावा हाइवे पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सावन शिवरात्रि नौ अगस्त की है। आठ अगस्त की मध्यरात्रि से शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ेंः काफी इंतजार के बाद जब हुर्इ झमाझम बारिश तो सबने ली राहत आैर एेसे की मस्ती, देखें तस्वीरें

शहर आैर आसपास लगेंगे 40 कैमरे

एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के मुताबिक कांवड़ यात्रा पर शहर आैर आसपास के 40 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये स्थानों बहुत महत्वपूर्ण माने गए हैं। इनमें मोदीपुरम चेक पोस्ट, मिलांज माॅल, जटौली फाटक, छठी वाहिनी पीएसी साेफीपुर, बेगमपुल चौराहा, र्इदगाह चौपला, मेट्रो प्लाजा, सोतीगंज, जीरो माइल, जली कोठी, केसरगंज चौकी, बच्चा पार्क, शाहपीर गेट, हापुड़ अड्डा, जाकिर कालोनी, एल ब्लाॅक आैर कैंट स्थित श्री आैघड़नाथ मंदिर व इसके आसपास क्षेत्रों समेत 40 स्थान शामिल हैं। एसपी ट्रैफिक के अनुसार कैमरेे लगाने का काम 30 जुलार्इ तक पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत, किसान भी हुए खुश

रोशनी से भरपूर होगा कांवड़ मार्ग

इस बार शिवभक्तों के लिए बेहतर प्रकाश की भी व्यवस्था की जा रही है। इस काम की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गर्इ है। इसके अंतर्गत मोदीपुरम फ्लार्इआेवर से दादरी चेक पोस्ट तक, एनएच-58 पर मोदीपुरम फ्लार्इआेवर से परतापुर तिराहे तक आैर दिल्ली रोड पर मोदीपुरम से बेगमपुल तक आैर बेगमपुल से परतापुर तिराहे तक कांवड़ मार्ग पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था करार्इ जाएगी। नगर निगम के अफसर इस काम को 30 जुलार्इ तक पूरा कराएंगे।

यह भी पढ़ेंः परिवहन मंत्री ने प्राइवेट कार से पहुंचकर आरटीआे पर मारा छापा तो मच गया हड़कंप, अफसर आैर कर्मचारियों का यह हुआ हाल

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश