1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से बदल गए पैसे के लेनदेन के तरीकों के नियम, बैंकों में लागू हुआ पॉजिटिव पे सिस्टम

बैंकों से हो रहे धोखाधड़ी को देखते हुए यह व्‍यवस्‍था की है। वहीं प्राइवेट सेक्टर के बैंक एक्‍सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक ने पीपीएस को अनिवार्य कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 1 Sep 2021, 8:10 AM IST

note.jpg

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत सितंबर माह में 37 हितग्राहयों को लाभांवित किया गया है

मेरठ. आज से पैसे के लेनदेन के तरीकों के नियम भी बदल गए। अब बैंकों से चेक द्वारा रूपये निकालने के फर्जीवाड़े पर पूरी तरह से रोक लगेगी। आज एक सितंबर से बैंकों में पॉजिटिव पे सिस्‍टम यानी पीपीएस लागू हो गया है। पीपीएस के लागू होने के बाद चेक जारी करने से पहले अब बैंक को इसकी जानकारी ग्राहक को देनी होगी। यह भी बताना होगा कि उन्होंने चेक किसके लिए काटा है और यह कितने एमाउंट का है। जब तक ये जानकारी ग्राहक नहीं देगा चेक का क्लीयरेंस नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : Meerut-Delhi Expressway: अभी खूब दौड़ाइए वाहन, अब 10 सितंबर के बाद लगेगा टोल टैक्स

चेक जारी करने से पहले बैंकों को देनी होगी इसकी जानकारी

आरबीआई ने पहले ही पीपीएस की घोषणा की थी। जिसके बाद से बैंकों ने इस मामले में अपनी ऑफिशियली कार्रवाई शुरू कर दी थी। कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी। इसमें बैंक ग्राहक की सुविधा और इच्‍छा के अनुसार 50 हजार और उससे अधिक के चेक भुगतान पर पीपीएस की सुविधा शुरू कर सकते हैं। इस सुविधा के लागू होने के बाद ग्राहक को बैंक का चेक काटने से पहले इसकी जानकारी देनी होगी।

प्राइवेट सेक्टर के बैंकों ने किया अनिवार्य

बैंकों से हो रहे धोखाधड़ी को देखते हुए यह व्‍यवस्‍था की है। वहीं प्राइवेट सेक्टर के बैंक एक्‍सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक ने पीपीएस को अनिवार्य कर दिया है। एसबीआई ने भी ये व्यवस्था को अनिवार्य बना दिया है। लीड बैंक मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि एसबीआई की ओर से यह व्‍यवस्‍था बैंकिंग फ्राड को रोकने के लिए की जा रही है। चेक से होने वाली गड़बड़ी को इससे पूरी तरह से रोका जा सकेगा। उन्होंने बताया कि ग्राहक से पुष्‍टि करने के बाद अगर बैंक भुगतान करते हैं तो चेक से फर्जीवाड़ा नहीं होगा।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : Flood In Gorakhpur: जल तांडव करने को बेताब छह नदियां, खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रही रोहिन नदी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश