
मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा की तैयारी शुरू हो चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ की ये चुनावी जनसभा शहर के बीचोबीच जिमखाना मैदान में होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा की तारीख अभी निर्धारित नहीं हो सकी है। वैसे बताया जाता है कि सीएम योगी की चुनावी जनसभा आगामी 5 मई या फिर 8 मई को होगी।
अन्य चुनावों की तरह ही निकाय चुनाव में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्टार प्रचारक के रूप में जबरदस्त मांग है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ये चुनावी जनसभा 5 मई को होगी।
मेरठ के भाजपा नेता चाहते हैं कि सीएम योगी की चुनावी जनसभा मतदान से दो तीन दिन पहले हो। जिससे भाजपा के पक्ष में माहौल बनने में मदद मिलेगी।
इसलिए मेरठ के भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम योगी के पास प्रस्ताव भेजा है कि मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा आठ मई को करवाई जाए।
मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि पांच मई या आठ मई को मुख्यमंत्री की जनसभा होगी।
भाजपा के महापौर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया के चुनाव में भाजपा ने अपने सभी पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा किसी भी कीमत पर इस बार मेरठ मेयर चुनाव जीतना चाहती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी खुद मेरठ की मानिटरिंग कर रहे हैं। निकाय चुनाव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के अलावा, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर भी जनसभाएं करेंगे।
मेरठ और गाजियाबाद के अलावा सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भाजपा की जीत के लिए सभी एमएलसी और भाजपा विधायकों को टास्क दिया है।
भाजपा पदाधिकारियों के अलावा सभी जनप्रतिनिधि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल समेत सभी जनप्रतिनिधियों को महानगर में लगाया गया है।
Published on:
02 May 2023 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
