
नसबंदी के बाद पैदा हुआ बच्चा...देना होगा इतना मुआवजा, जाने पूरा मामला
Meerut News: परिवार नियोजन को लेकर सरकार हर स्तर पर गंभीर है। आमजन को परिवार नियोजन के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ आर्थिक मदद प्रदान करती है। जनपद में पुरूषों के मुकाबले ज्यादातर महिलाएं नसबंदी कराने के लिए आगे आई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लावरवाही से बड़ी दिक्कत खड़ी हो गई है। इस साल आधा दर्जन से अधिक महिलाएं नसबंदी फेल होने का दावा कर चुकी हैं। तीन प्रकरण की जांच में दावा सही मिलने पर अब उन्हें मुआवजा देने की प्रकिया शुरू की है। तीनों महिलाओं को कुल 1.38 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
केस 1ः हापुड रोड स्थित गांव निवासी महिला ने इसी साल चार जनवरी को सरकारी अस्पताल में नसबंदी कराई थी। फरवरी में नसबंदी असफल होने का पता चला। जांच-पड़ताल में सर्जरी फेल होना सामने आया। अब महिला को 18.500 रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे।
केस 2: गढ़ रोड स्थित कालोनी निवासी महिला ने भी जनवरी में नसबंदी कराई। मार्च में सर्जरी असफल होने की जानकारी होने पर शिकायत की गई। शिकायत की जांच में सर्जरी फेल होना सामने आया। प्रक्रिया पूरी कर महिला को 60 हजार रुपये मुआवजे के दिए जाएंगे।
केस 3: रोहटा विकास खंड क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 30 जनवरी को सर्जरी कराई। 28 अपै्रल को गर्भवती होने पर नसबंदी असफल होने का पता चला। शिकायत पर जांच कराई तो सच सामने आया। अब महिला को भी 60 हजार का मुआवजा दिया जाएगा।
Published on:
17 Jul 2023 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
