7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photo: मेरठ में सपा विधायक की महापंचायत में जा रही ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोका, पुलिस से भिड़े समर्थक, देखें तस्वीरें

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सपा विधायक के आह्वान पर पंचायत में पहुंचे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। इसपर सपा समर्थकों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई।

3 min read
Google source verification

मेरठ

image

Vishnu Bajpai

Dec 11, 2023

meerut_panchayat3.jpg

SP MLA Panchayat in Meerut: यूपी के मेरठ में न्यूटिमा विवाद को लेकर धरनारत सपा विधायक ने कमिश्नरी चौक पर पंचायत का आयोजन किया है। इसके तहत सोमवार सुबह से ही मेरठ में किसान संगठनों और सपा समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा। वहीं रविवार रात से ही पुलिस और प्रशासन इस पंचायत को लेकर चौकन्ना हो गया था। इसके तहत मेरठ शहर में जगह-जगह बैरिकेंडिंग लगाकर शांति व्यवस्‍था बहाल रखने की तैयारियां की गई थीं। वहीं आज सपा विधायक अतुल प्रधान के समर्थन में कमिश्नरी चौक पर होने वाली पंचायत में किसान संगठन, व्यापारी संगठन और विपक्ष के राजनीतिक लोग शामिल होने पहुंच रहे हैं।

meerut_panchayat6.jpg

meerut_panchayat4.jpg

सोमवार को जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर किसान और सपा समर्थक पहुंचे तो यहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया और पैदल जाने के निर्देश दिए। दूसरी ओर भावनपुर पुलिस ने सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत मे शामिल होने ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे समर्थकों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और सपा समर्थकों में तीखी नोकझोंक हो गई।

meerut_panchayat.jpg

मामले को बढ़ता देख एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ सदर देहात प्रमोद कुमार, गंगानगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, एसआई भूपेंद्र सिंह, एसआई विपिन कुमार आदि मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

meerut_panchayat2.jpg

एसपी देहात ने बताया कि इस पंचायत में देहात से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था ना बिगड़े। इसलिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में आने वाले लोगों को यहीं रोककर उन्हें पैदल ही पंचायत स्थल की ओर भेजा जा रहा है। किसी अन्य वाहन से आने वाले लोगों को नहीं रोका जा रहा है। मौके पर पुलिस के साथ क्यूआरटी जवान भी तैनात किए गए हैं।