
मृतका छात्रा का फाइल फोटो
जिले में सनसनीखेज घटना में 12वीं की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। बताया जाता है कि आत्महत्या करने से पहले छात्रा करीब एक घंटे अपनी छत पर घूमती रही और फिर अचानक से उसने दर्दनाक कदम उठाया। इस घटना से पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। मृतक छात्रा का परिवार मेरठ के पॉश इलाके कुटी के पास गोल्डन टावर में रहता है। पीड़ित परिवार मूल रूप से कस्बा खरखौदा का रहने वाला है।
मेरठ पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी छात्रा
पुलिस मुताबिक खरखौदा निवासी रोहित अग्रवाल अपने परिवार के साथ कुटी के पास गोल्डन टावर में रहते हैं। उनकी बेटी अवनी कक्षा 12 की छात्रा थी। जो कि शास्त्री नगर स्थित एमपीजीएस में पढ़ती थी। आज सोमवार दोपहर को अवनी ने शास्त्रीनगर स्थित गोल्डन टावर की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
कोई शिकायत नहीं दी
सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। खरखौदा पुलिस को भी अवगत करा दिया है। छात्रा ने क्यों ऐसा किया है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि फिलहाल छात्रा के परिजनों ने थाने में कोई भी शिकायत नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
Published on:
09 Jan 2023 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
