
Weather Update : यूरोप की हवाओं से कांपेगा उप्र,दिसंबर में शीतलहर बरपाएगी कहर
Weather Forecast in UP पूर्वांचल और पश्चिमांचल में ठंड अब अपना जोर दिखाने की तैयारी में है। इस समय पूरे उप्र में मौसम सामान्य है। प्रदेश में बादलों की सक्रियता और पछुआ हवाएं अब उत्तर की ओर का रूख कर रही हैं। वहीं काश्मीर में सकिय होते पश्चिमी विक्षोभ से अब मौसम में बदलाव आ रहा है। जिसका असर इस हफ्ते उप्र के मौसम पर भी पड़ेगा। इसके चलते जिलों के तापमान में जहां धीरे—धीरे कमी आएगी वहीं कोहरा और ओस अपना असर दिखाना शुरू करेगी।
बादलों की सक्रियता और पछुआ हवाओं ने अब उत्तर की ओर रुख किया है। इससे जम्मू कश्मीर में बर्फ गिरने की शुरूआत कुछ जगहों पर हो गई है। इसके चलते उत्तर प्रदेश में ठंड का असर होना शुरू हो गया है। एक विक्षोभ इस समय कश्मीर के ऊपर से निकल रहा है। इसका असर कुछ दिनों में उप्र की ओर हो सकता है। जिससे आने वाले दिनों में कोहरा और गलन बढ़ेगी।
आज सोमवार को की सुबह वातावरण में ठंडी हवाओं का असर रहा। रविवार की शाम से चल ठंंडी हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। इन ठंडी हवाओं के चलते अब ओस का दौर शुरु हो गया है। ठंडी हवाएं आर्द्रता के चलते ओस की बूंदे गिरा रही है। प्रदेश में रविवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम वाराणसी जिले का रहा। वाराणसी का न्यूनतम तापमान 16:2 रिकार्ड किया गया। पूरे प्रदेश में औसत आर्द्रता का स्तर अधिकतम 80 प्रतिशत है। जबकि न्यूनतम प्रतिशत 60 दर्ज किया गया।
Updated on:
07 Nov 2022 08:55 am
Published on:
07 Nov 2022 08:34 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
