दरअसल, अपहरणकर्ताओं ने सुनील पाल के परिजनों से 8 लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिजनों ने ऑनलाइन 8 लाख रुपए की फिरौती बदमाशों को दी। इसके बाद बदमाशों ने फिरौती की रकम से सुनील पाल के नाम से ही 2 ज्वेलर्स से गहने खरीदे। 3 दिसंबर की रात को बदमाशों ने रात करीब आठ बजे सुनील पॉल को छोड़ दिया। किसी तरह दिल्ली पहुंचकर उन्होंने मुंबई की फ्लाइट पकड़ी।