
एलपीजी कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम
आज एक अप्रैल को तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम अपडेट कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक एलपीजी कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 91 रुपए से लेकर 50 रुपए तक कम किए हैं।
मेरठ में एलपीजी गैस कमर्शियल सिलेंडर का दाम जो 2066.50 रुपए प्रति सिलेंडर था। वह अब 1975.50 रुपए प्रति सिलेंडर को गया है।
जानकारी के मुताबिक सिलेंडर पर 91 रुपए कम किए गए हैं। लखनऊ में एलपीजी गैस कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2,222 था जो कि अब घटकर 2131 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है।
इसी तरह से प्रदेश के अन्य जिलों में एलपीजी गैस कमर्शियल सिलेंडर पर दाम कर दिए गए हैं। कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए अप्रैल के पहले दिन खुशखबरी है।
एनसीआर के गाजियाबाद और नोएडा में 91 रुपए कम होने के बाद एलपीजी गैस कमर्शियल सिलेंडर 2028 रुपये में मिलेगा। महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस की कीमतें अपडेट होती हैं।
मार्च में बढ़े थे कमर्शियल सिलेंडर के दाम
जानकारी के अनुसार, पेट्रोलियम और तेल कंपनियों ने इस साल 1 मार्च को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति यूनिट और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की थी।
इससे पहले 1 जनवरी को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी।
Published on:
01 Apr 2023 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
