27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना आैर लिया ये संकल्प, देखें वीडियो

कांग्रेस शासन की अब तक की उपलब्धियों को गिनाया

2 min read
Google source verification
meerut

स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना आैर लिया ये संकल्प, देखें वीडियो

मेरठ। कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर पर पार्टी नेताआें ने अपने शासन काल की उपलब्धियों को गिनाया और बताया कि कैसे देश ने कांग्रेस के शासनकाल में विकास किया। अभिमन्यु त्यागी ने कांग्रेस की उपलिब्धयों को गिनाते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार जिन उपलब्धियों को अपना बता रही है वह सब कांग्रेस की देन है। देश को तरक्की की राह पर ले जाने की नींव कांग्रेस सरकार ने ही रखी थी। जिस पर देश आज सरपट दौड़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः सपना चौधरी की 'तंदूरी नाइट' पर यूपी के इस शहर में लगी लगाम, कानून व्यवस्था खराब होने का था खतरा

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी कांग्रेसियों से आग्रह किया कि वे कसम खाएं कि आने वाले चुनाव में 2019 में भाजपा को उखाड़ फेकना है। उन्होंने कहा कि आने वाल समय फिर से कांग्रेस का है। देश की जनता भी इसको समझ चुकी है। पांच राज्यों के चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा का क्या हश्र हुआ यह देश देख चुका है। मोदी को 2019 के चुनाव परिणामों का पहले से ही अनुमान है। इसलिए ही वे अब जनता के सामने आने से बच रहे हैं। उनके जुमलों से भी जनता ऊब चुकी है। मंदिर, मस्जिद की राजनीति अधिक नहीं चलती। उन्होंने कहा कि आजादी के समय देश में लोगों के जीवन की उम्र करीब 37 साल के लगभग होती है।

यह भी पढ़ेंः नोटबंदी आैर जीएसटी से गुस्साए व्यापारी भाजपा सरकार के खिलाफ उतरे सड़कों पर आैर दे दी ये बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

2014 में वह कांग्रेस शासनकाल में 60 साल से अधिक तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देख को चांद तक पहुंचा दिया था। जिसे आज मोदी सरकार ने गर्त मेें पहुंचाने का काम किया है। मोदी जी को समझ लेना चाहिए कि यह भारत देश की जनता है जो अधिक समय तक मूर्ख नहीं बन सकती और न ही बहकावे में आ सकती है। इसलिए अब उनको और उनके चमचों को अपना बोरिया बिस्तर समेट लेना चाहिए।