13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पूछेंगे, ‘भाजपा राज में आपके शहर का क्या है हाल’

यूपी में 3 जनवरी 2023 से भारत जोड़ो यात्रा होगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी भाजपा सरकार में शहरों के हाल के बारे में लोगों से पूछेंगे। मेरठ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने यह जानकारी दी।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 30, 2022

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पूछेंगे, 'भाजपा राज में आपके शहर का क्या है हाल'

मेरठ कांग्रेस जिला कार्यालय में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के बारे में बातचीत करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी आज मेरठ पहुंचे। मेरठ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश से आरम्भ हो रही भारत जोड़ो यात्रा में उत्तर प्रदेश के लाखों लोग शामिल होंगे।


यह भी पढ़ें : मेरठ का फुटबालर पेले को मानता है भगवान, हेयर स्टाइल और शक्ल देख हो जाएंगे हैरान

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजल व संचालन शहराध्यक्ष जाहिद अंसारी ने किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ने वाली नफरत छोड़ने वाली यात्रा हैं। भारत जोड़ो यात्रा महँगाई, बेरोजगारी, बढ़ती साम्प्रदायिकता के खिलाफ आवाज हैं।


यह भी पढ़ें : तस्वीरों में देखें-क्यों भैंस के आगे बीन बजा रहे लोग

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेस मुक्त भारत करने की बात करते हैं, कांग्रेस मुक्त होने का मतलब है,लोकतंत्र व सँविधान मुक्त भारत। उन्होंने कहा देश के हर वर्ग को संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिये आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में देश की तुलना अमेरिका से की जाती थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत की तुलना नेपाल बांग्लादेश से की जा रही हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पासी व प्रदेश उपाध्यक्ष तनुराज पुनिया भी उनके साथ थे।


यह भी पढ़ें : आगर मालवा के लिए निकली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

बैठक में कामेश रत्न, डॉ यूसुफ कुरैशी, कृष्ण कुमार किशनी, आदित्य शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर,धूम सिंह गुर्जर, रंजन शर्मा, सलीम खान,विनोद मोघा,तेजवीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, नवनीत नागर, रविन्द्र सिंह, अनिल शर्मा,हेमचन्द्र ठेकेदार,महेन्द्र गुर्जर, परविन्द्र ईशु, तरुण शर्मा,सपना सोम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।