15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने में तैनात सिपाही की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस महकमे में शोक परिवार में मचा कोहराम

काम के तनाव के यूपी पुलिस के सिपाहियों को हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से जान गंवानी पड़ रही है। यूपी के मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना में तैनात सिपाही की हार्टअटैक से मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 11, 2023

Up police News

मृतक सिपाही रविंद्र का फाइल फोटो।

मुजफ्फरनगर के ककरौली थाने में तैनात 2011 बैच के सिपाही रविंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। बताया जाता है कि काम करते हुए अचानक आए हार्ट अटैक के चलते सिपाही की जान चली गई है। मृतक सिपाही रविन्द्र हापुड़ जनपद के रहने वाले थे। मेडिकल रिलीव पर चल रहे ककरौली थाने पर तैनात सिपाही की अस्पताल में मौत हो गयी। ककरौली थाना पर तैनात सिपाही रविन्द्र पिछले छह माह से थाने पर तैनात थे। तबियत खराब होने पर वह पिछले एक माह से मेडिकल रिलीव पर थे।

सिपाही रविन्द्र परिवार के साथ मुजफ़्फरनगर में रहते थे। रविवार को उसकी तबियत खराब हुई। इसके बाद उनको तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने सिपाही रविन्द्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक रविन्द्र हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गाँव असौड़ा के रहने वाले थे। रविंद्र 2011 में सिपाही के पद पर उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे।
रविन्द्र की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है। सिपाही रविंद्र के निधन पर थानाध्यक्ष सुनील कसाना सहित समस्त स्टाफ ने दु:ख प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें : हापुड में लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी, 15 तक यूपी की अदालतों में नहीं होगा न्यायिक कार्य

थानाध्यक्ष सुनील कसाना ने बताया कि सिपाही रविंद्र काफी मिलनसार स्वभाव के थे। वे किसी काम को मना नहीं करते थे। दूसरे के सुख दुख में भी साथ रहते थे। सभी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। सिपाही रविंद्र ने कम समय में ही अपनी कार्यशैली और व्यवहार से अच्छी पहचान बना ली थी। सिपाही रविंद्र की असमय मौत से विभाग को क्षति पहुंची है। हमने एक होनहार काबिल सिपाही खो दिया है।