
meerut News: गंगा स्नान के दौरान शराब के पैग लगाता मिला सिपाही, फोटो वायरल
Meerut News: घटना हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला स्थित घाट की है। जहां पर एक सिपाही हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान शराब पीता हुआ पाया गया। गंगा स्नान के दौरान सिपाही ने शराब का गिलास हाथ में लिया हुआ था और वह आराम से पैग लगा रहा था।
बताया जाता है कि पहले तो स्थानीय नागरिक काफी देर तक इसको देखते रहे। लेकिन उसके बाद जब लोगों ने सिपाही को टोका तो उसने कहा वो पुलिस में है, कुछ भी कर सकता है। इस पर लोग उत्तेजित हो गए और घाट पर शराब पीते सिपाही को पकड़ लिया। लोगों ने सिपाही की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस शराबी सिपाही को पकड़कर अपने साथ ले गई। हरिद्वार कोतवाली में सिपाही से पूछताछ की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस ने खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें 21 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि जगजीतपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए गंगा घाट के किनारे सार्वजनिक रूप से शराब पीने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 21 लोगों का पुलिस अधिनियम में चालान किया है। इस दौरान 5250 रुपए जुर्माना वसूला है।
Published on:
15 Jun 2023 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
