
रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेरठ की तस्वीर
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) कोरोनो (Corona virus ) को लेकर मेरठ में अब फिर से वहीं पुरानी स्थिति लौटती नजर आ रही है। टीपी नगर क्षेत्र के संत नगर में कोरोना के 10 मरीजों के मिलने से हड़कंप मचा हुआ है अब ब्रिटेन से वापस लौटे दंपति और उनके बेटे की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है।
इनके माता-पिता में भी संक्रमण मिलने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही पड़ोस के तीन अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। एक अन्य युवती जो कि ब्रिटेन से वापस लौटी थी वह भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। ब्रिटेन से वापस लौटे इतने लोगों में कोरोना संक्रमण पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। रात आई इनकी पॉजिटिव रिपोर्ट से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में गहन मंथन चल रहा है।
( Corona virus s in UP ) मेरठ के जिलाधिकारी के. बालाजी ने सीएमओ और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन के अनुसार, 77 व्यक्ति दूसरे देशों से मेरठ में आए हैं। इनमें 9 दिसंबर से पहले 35 व्यक्ति आए, जबकि 9 दिसंबर के बाद 42 व्यक्ति आए। टीपी नगर क्षेत्र के लल्लापुरा निवासी एक ही परिवार के तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इनमें एक महिला व परिवार के दो अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। यह परिवार 14 दिसंबर की रात को लंदन एयरपोर्ट से पहले दिल्ली आया जहां से 15 दिसंबर को मेरठ आया। परिवार के कई अन्य लोग भी विदेश से आए हैं।
विदेश से आने वाले सभी 77 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है जिनमें कुछ की रिपोर्ट आई है, अन्य की रिपोर्ट आनी बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.अखिलेश मोहन ने कहा कि इंग्लैंड से आए पति-पत्नी और उनका बच्चा कोरोना पाॅजिटिव मिला है। इनको ट्रेस कर लिया गया है और इनको क्वारंटीन में रखा है। ये एसिम्टोमैटिक हैं और इनका स्वास्थ्य स्थिर है। वहीं एक अन्य युवती में भी कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। ये युवती भी ब्रिटेश से आई है। इनके पॉजिटिव सामने आने के बाद इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और यहां आने वाले लोगों को चेतावनी दी जा रही है।
Updated on:
27 Dec 2020 08:13 pm
Published on:
27 Dec 2020 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
