
दंपति के बीच 20 रुपये के विवाद ने ससुराल से लेकर मायके तक मचा दिया कोहराम, जाने पूरा मामला
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र भोला सतवाई निवासी नव दंपति ने 20 रुपये के घरेलू विवाद में जहर खा लिया। जिसमें विवाहिता की मौत हो गई। जबकि युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मृतका कंकरखेडा के डाबका गांव की रहने वाली थी। दोनों की शादी 6 माह पहले हुई थी। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के डाबका गांव निवासी बेटी की रोहटा के भोला गांव ससुराल में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। घरेलू विवाद में दंपति ने जहरीला पदार्थ निगला था। दोनों को रोहटा रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां विवाहिता की मौत हो गई। वहीं पति की गंभीर स्थिति बताई गई है। सूचना के बाद रोहटा थाना पुलिस के अलावा मायके वालों की सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस भी नर्सिंग होम पहुंची और जानकारी की। मृतका के मायके वालों का रो कर बुरा हाल है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित दाबका गांव निवासी सीमा पुत्री ओम प्रकाश की शादी करीब छह माह पूर्व रोहटा थाना क्षेत्र में गांव भोला निवासी परविंदर पुत्र दयाराम से हुई थी। बताया जाता है कि कम दहेज लाने को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे थे। शादी के बाद से ही घरेलू छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होने लगे। दोनों पक्षों के लोगों में कई बार पंचायती भी हुई, मगर बात नहीं बनी। पिछले दिनों ही सीमा मायके से ससुराल गई थी। जहां दंपति में फिर झगड़े शुरू हो गए। बताया जाता है कि सोमवार रात में दंपति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को परिजन भोला गांव से रोहटा रोड पर स्थित नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। पति की गंभीर स्थिति बताई गई है। कंकरखेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल रोहटा थाना क्षेत्र में विवाहिता की ससुराल भोला गांव है। इस पूरे प्रकरण में रोहटा थाना पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है।
वहीं पुलिस की मानें तो भोला गांव में परिजनों से विवाद अधिक होने के बाद परमिंदर अपनी पत्नी सीमा को लेकर अपनी बुआ के गांव चला गया था। चार-पांच दिन वह अपनी बुआ के घर रुका था। उसके बाद दंपती सोमवार देर शाम को वापस अपने घर भोला गांव पहुंचे। जहां परविंदर की मां ने कई दिनों बाद आने के विरोध में दंपती को कड़ी फटकार लगाई थी। दंपती अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात जहर निगलने के बाद चीख-पुकार के बीच स्वजन कमरे में भागे तो दोनों तड़प रहे थे। जिसके बाद उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां विवाहिता की मौत हो गई और पति की स्थिति गंभीर है।
Published on:
17 May 2022 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
