14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Posco court sentenced in Meerut : दुष्कर्मी को अदालत ने सुनाई 14 साल की सजा, 25 हजार रुपये का लगाया अर्थदंड

Court sentenced the accused of rape मेरठ में आज दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने 14 साल का कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माना अर्थदंड के रूप में लगाया है। वर्ष 2015 में दर्ज हुए दुष्कर्म के इस मामले में सात साल बाद अदालत ने आज अंतिम रूप से अपना फैसला सुनाया। दुष्कर्म के इस मामले में आरोपी को सजा दिलवाने में दौराला पुलिस ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अदालत के फैसले के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसको जेल भेज दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 18, 2022

Posco court in Meerut sentenced : दुष्कर्मी को अदालत ने सुनाई 14 साल की सजा,25 हजार रुपये का अर्थदंड

Posco court in Meerut sentenced : दुष्कर्मी को अदालत ने सुनाई 14 साल की सजा,25 हजार रुपये का अर्थदंड

Court sentenced the accused of rape दुष्कर्म के आरोपी को थाना दौराला पुलिस की प्रभावी पैरवी करने पर आज अदालत द्वारा 14 वर्ष के कारावास और 25 हजार रूपये जुर्माना से दण्डित किया गया। अदालत के इस फैसले के बाद तुरंत आरोपी को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया और उसको जेल भेज दिया। दुष्कर्मी को सजा मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने सच्चाई की जीत बताया है। दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने अदालत के बाहर कहा कि आज अदालत ने इंसाफ किया है। वहीं पीड़िता ने भी आरोपी को सजा मिलने पर संतोष जाहिर किया।


थाना दौराला पर पंजीकृत मु0अ0सं0-267/2015 धारा 376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट मे अभियुक्त बन्टी उर्फ सूरज पुत्र श्याम सिह निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना पिलखुआ जिला हापुड को अप्रैल 2015 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी के ऊपर दुष्कर्म का आरोप था। अभियोग में तत्कालीन सब इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार की ओर से आठ जून 2015 को अदालत में आरोप पत्र पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें : कोरियर देने के बहाने घर में घुसे बदमाशों से भिड़ी व्यापारी की पत्नी, उल्टे पैर भागे लुटेरे

अभियोग को जनपद स्तर पर घटित जघन्य अपराधों की श्रेणी में चिन्हित करते हुए अभियोग में मॉनीटरिंग सेल मेरठ व थाना दौराला पुलिस द्वारा अदालत में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप आज दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को न्यायालय स्पेशल पोक्सो अधि0 मेरठ द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त बन्टी उर्फ सूरज को 14 वर्ष कठोर कारावास व 25 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया हैै।