23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉकी कैप्टन ने शादी के नाम पर ‘मंगेतर’ से किया रेप

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर कथित मंगेतर ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Google source verification
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर कथित मंगेतर ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक है और दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं।


पीड़ित महिला ने लुधियाना के कुंबकलां थाने में सरदार सिंह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि पीड़ित महिला ने पिछले साल ट्विटर अकाउंट से शादी की तारीख तय होने का दावा किया था।

अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में महिला ने बताया कि वो सरदार सिंह से लंदन ओलंपिक के दौरान मिली थी। बाद में दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। 2015 में मैं प्रेग्नेंट हुई। उसके बाद सरदार सिंह ने उसे एबॉर्शन के लिए भी ब्लैकमेल किया। महिला ने बताया कि वो अपने देश के दूतावास के संपर्क में है और उन्होंने उसे पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी है।


महिला ने यह भी दावा किया कि इस खिलाड़ी ने उसे अबॉर्शन के बाद छोड़ दिया था। वह मुझे नजरअंदाज करता था और उस घटना के बाद उसने मुझसे शादी करने से भी मना कर दिया। उसने इमोशनली, फिजिकली और मेंटली मेरा शोषण किया।