26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime : उवैश और रिहान के बाद एक और बलि की तैयारी में था असद! हैरान कर देगी सीरियल किलर की ये कहानी

Crime : उवैश और रेहान दोनों की हत्या शुक्रवार को की गई। इस एंगल से तांत्रिक क्रिया का शक है और आशंका है कि असद एक और वारदात करने वाला था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 14 Jul 2025, 6:18 PM IST

Crime : उत्तर प्रदेश के मेरठ की इस घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। असद सीरियल किलर है ? मानसिक रूप से विकृत है या तांत्रिक ? पुलिस की जांच इन तीनों सवालों के इर्द-गिर्द घूम रही है। अभी तक वह दो बच्चों की हत्या कर चुका है। आशंका जताई जा रही है कि अब वह तीसरी बलि देने की तैयारी में था। यह आशंका इसलिए जताई जा रही है कि, असद ने शुक्रवार को ही दोनों घटनाओं को अंजाम दिया। माना जा रहा है कि, अब वह सावन के दूसरे शुक्रवार को एक और बलि दे सकता था !

असद तांत्रिक या सीरियल किलर

अधिकांश तांत्रिक बलि के लिए शुक्रवार के दिन का चयन करते हैं। इसलिए यह आशंका प्रबल हो रही कि असद शुक्रवार को एक और बलि देने की तैयारी में था। अब तक की जांच में हैरान कर देने वाली बात यह भी सामने आई है कि तीन महीने पहले रिहान भी बृहस्पतिवार की शाम को ही लापता हुआ था। यानी उसकी शुक्रवार को ही हत्या की गई थी। ऐसे में आशंका साफ है कि, इस शुक्रवार असद एक और वारदात को अंजाम दे सकता था लेकिन इससे पहले ही वह पकड़ा गया। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि असद विकृत मानसिकता से पीड़ित है या फिर किसी तांत्रिक गिरोह से इसके ताल्लुक हैं। जांच इन बिंदु पर भी हो रही कि यह कोई सीरियल किलर तो नहीं है।

मोबाइल फोन और डायरी से भी खुलेंगे राज

असद का मोबाइल फोन और डायरी भी पुलिस को मिली है। अब पुलिस को इसके मोबाइल फोन से कई राज मिलने की उम्मीद है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।गांव के लोग चर्चा कर रहे हैं कि असद अक्सर धार्मिक वेशभूषा में दिखता था। उसने जिस तरह से नरबलि की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया उसने सभी को हैरान कर दिया। असद अब तक 11 वर्षीय रिहान और 14 वर्षीय उवैस की हत्या कर चुका है। प्राथमिक पड़ताल में यह बात भी सामने आ रही थी कि असद समलैंगिक है और बच्चों से संबंध बनाने के लिए कहता है। जब बच्चे मना कर देते हैं तो उनकी हत्या कर देता है। अब इस पूरे घटनाक्रम में तांत्रिक क्रिया को लेकर भी आशंकाएं सामने आ रही है पुलिस अलग-अलग एंगल से इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है लेकिन जो घटना हुई है उसने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस ने इस घटना के बाद अब असद के पिता और उसके भाई को भी हिरासत में लिया है। इनसे भी पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि असद के पिता और भाई भी साजिश में शामिल हैं। बता दें कि असद ने रिकवरी के दौरान छुपे हुए तमंचे से मेरठ पुलिस पर हमला बोल दिया था। बाद में जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई और असद के दोनों पैरों में गोली लगी। अब इसका उपचार अस्पताल में चल रहा है

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग