scriptCrushing season 2022-23 : चीनी मिलों में पेराई सत्र 2022—23 की शुरूआत अक्टूबर से, डीएम ने दिए बकाया भुगतान के आदेश | Crushing season 2022-23 in sugar mills of Meerut will start from October | Patrika News
मेरठ

Crushing season 2022-23 : चीनी मिलों में पेराई सत्र 2022—23 की शुरूआत अक्टूबर से, डीएम ने दिए बकाया भुगतान के आदेश

Crushing season 2022-23 आज जिलाधिकारी मेरठ की अध्यक्षता में संपन्न चीनी मिल अध्यासियों को अवशेष गन्ना मूल्य के तत्काल भुगतान के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा ने मिल अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में चीनी मिलों में 2022—23 का पेराई सत्र अक्टूबर में शुरू कर दिया जाए। उन्होंने मिलों को जल्द से जल्द बकाया भुगतान के भी आदेश दिए।

मेरठAug 02, 2022 / 07:09 pm

Kamta Tripathi

Crushing season 2022-23 : चीनी मिलों में पेराई सत्र 2022—23 की शुरूआत अक्टूबर से, डीएम ने दिए बकाया भुगतान के आदेश

Crushing season 2022-23 : चीनी मिलों में पेराई सत्र 2022—23 की शुरूआत अक्टूबर से, डीएम ने दिए बकाया भुगतान के आदेश

Crushing season 2022-23 आज मेरठ के कलक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पेराई सत्र 2022-23 के समय से संचालित करने और रिपेयर मेंटीनेंस का कार्य समय से पूर्ण कर अक्टूबर 2022 में प्रत्येक दशा में चीनी मिलों निर्देश दिए। जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिले की सभी छह चीनी मिल अध्यासियों की बैठक हुई। जिसमें अवशेष गन्ना मूल्य के तत्काल भुगतान के संबंध में निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला मेरठ की चीनी मिल मवाना, दौराला, सकौती टांडा, मोहिउद्दीनपुर, किनौनी व नंगलामल के अध्यासी/इकाई प्रमुख के साथ पेराई सत्र 2021-22 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान तथा पेराई सत्र 2022-23 हेतु रिपेयर मेंटीनेंस कार्य की समीक्षा करते हुए चीनी मिल मवाना, चीनी मिल किनौनी, चीनी मिल मोहिउद्दनीपुर पर अवशेष गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि चीनी मिल दौराला, सकौती टांडा व नंगलामल द्वारा पेराई सत्र 2021-22 का देय गन्ना मूल्य का सम्पूर्ण भुगतान कर दिया गया है।
यह भी पढ़े : Nagpanchami 2022: पूजा के नाम पर कमाई का जरिया नाग देवता, सावन के महीने में खूब होती है दुर्दशा


बैठक में चीनी मिल के प्रतिनिधियों को पेराई सत्र 2022-23 हेतु रिपेयर मेंटीनेंस का कार्य समय से पूर्ण कर अक्टूबर 2022 में प्रत्येक दशा में चीनी मिलों का संचालन करने के निर्देश दिये गये। इसी के साथ ही शुगर मिलों तक जाने वाले मार्ग का मरम्मत कार्य पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी सहित सभी चीनी मिलों के इकाई प्रमुख/प्रधान प्रबंधक (गन्ना) आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो