21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

VIDEO: हाइवे पर उमड़ा आस्था का सैलाब, माहौल हुआ केसरिया

आज से शुरू हो रही डाक कांवड़, कांवड़ियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Google source verification

मेरठ। हरिद्वार से लेकर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान तक आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। हाइवे पर जिधर नजर दौड़ाओं वहां पर चारों ओर भगवा ही भगवा नजर आ रहा है। मेरठ शहर और हाइवे भोले के रंग में रंगा हुआ है। जिसके चलते चारों तरफ के रास्ते बंद हो गए हैं। कांवड़ियों का रेला उमड़ने से पुलिस-प्रशासन के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं। जिला प्रशासन आैर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कांवड़ियों की सुविधाओं के दावे किए हैं। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार इस समय हाइवे पर आठ करोड़ कांवड़िये चल रहे हैं। इन कांवड़ियों की सुरक्षा में पांच राज्यों की पुलिस लगी हुई है। इनमें उप्र, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। इन राज्यों के बड़े पुलिस अधिकारी भी स्वयं सड़काें पर उतरे हुए हैं। दो पहिया वाहनों और पैदल चलने वाले कांवड़ियों को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस 24 घंटे मुस्तैद है। चारों ओर शिव का जयघोष और भोले की जय-जयकार हो रही है। मंगलवार को शिवरात्रि है। पैदल कांवड़ के साथ ही लोग डाक कांवड़ भी लेकर आते हैं। आज से डाक कांवड़ शुरू हो रही है। डाक कांवड़ियों को व्यवस्थित में करने लिए सभी सीओ को हाइवे पर उतार दिया गया है। डाक कांवड़ियों से दोपहिया वाहनों और पैदल वलने वालों से किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हो या कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस पैदल ही सड़काें पर दौरा कर रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..